अंकिता भंडारी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने अंकिता और उसके बायफ्रेंड पुष्प के बीच हुई बातचीत के कुछ अंश सार्वजनिक कर खड़े किये नए सवाल,,,

हरिद्वार।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने अंकिता और उसके बायफ्रेंड पुष्प के बीच हुई बातचीत के कुछ अंश सार्वजनिक कर नए सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में मीडिया के सामने चैट के अंश रखते हुए दावा किया कि इस बातचीत से अंकिता के जीवन से जुड़े कई ऐसे पहलू सामने आ सकते हैं, जिन पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया। विनोद आर्य ने अंकिता के माता-पिता और उसके बायफ्रेंड पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विनोद आर्य अपने अधिवक्ता अनुज पुंडीर के साथ प्रेस वार्ता करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अंकिता और उसके बायफ्रेंड के बीच हुई बातचीत को गंभीरता से देखा जाना चाहिए। चैट में सामने आई बातों से यह स्पष्ट हो सकता है कि अंकिता किन परिस्थितियों से गुजर रही थी। उन्होंने सीबीआई से मांग की कि सार्वजनिक किए गए चैट के अंश ही नहीं, बल्कि पूरी बातचीत को जांच में शामिल कर उसकी सत्यता और संदर्भ की पड़ताल की जाए।

विनोद आर्य ने दावा किया कि अंकिता की मौत को जनदबाव में हत्या का मामला बनाया गया और उनके बेटे पुलकित आर्य तथा उसके साथियों को गलत तरीके से फंसाया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई वीआईपी शामिल नहीं था। बार-बार वीआईपी का नाम उछालकर मामले को उलझाया जा रहा है, जबकि अंकिता और उसके बायफ्रेंड की बातचीत की निष्पक्ष जांच से कई तथ्य सामने आ सकते हैं।

प्रेस वार्ता में उन्होंने मामले के दौरान हुए घटनाक्रम पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि जनाक्रोश के चलते उनके पक्ष को नहीं सुना गया। पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्तों पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने रिसोर्ट को दो बार जलाए जाने से करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा भी किया।

विनोद आर्य ने कहा कि मामला फिलहाल हाई कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में सीबीआई को चैट और अन्य पहलुओं की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। हालांकि, अंकिता के माता-पिता और बायफ्रेंड को लेकर लगाए गए उनके आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

उत्तराखंड