जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े हुए नितेश जौहरी हत्याकांड में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपितों की कि घेराबंदी,,,

जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े हुए नितेश जौहरी हत्याकांड में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपितों की कि घेराबंदी,,,

जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े हुए नितेश जौहरी हत्याकांड में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपितों की कि घेराबंदी,,,

रुद्रपुर;

जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े हुए नितेश जौहरी हत्याकांड में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपितों की घेराबंदी कर दी। हत्या के बाद फरार हुए मुख्य आरोपित विकास कुमार ने पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए फायरिंग तक कर दी, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे दबोच लिया। सनसनीखेज वारदात के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार (आला कत्ल) और टी-शर्ट भी बरामद की गई है।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर गठित की गईं पांच विशेष टीमें…..
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने तत्काल पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आरएफएसएल और फील्ड यूनिट से वैज्ञानिक जांच कराई। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपितों की तलाश तेज कर दी।

सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर शुरू हुआ विवाद, जिला अस्पताल में खूनी संघर्ष…..
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर की सुबह जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप निवासी प्रजापति टेलीकॉम और राज टेलीकॉम के संचालकों के बीच सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी रंजिश में जिला चिकित्सालय रुद्रपुर परिसर में दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। यहां मारपीट और हमले के दौरान नितेश उर्फ राज जौहरी के सीने पर किसी नुकीली वस्तु से वार कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नितेश की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दिनेश जौहरी और कमलेश कुमार भी घायल हो गए। मामले में दिनेश जौहरी की तहरीर पर कोतवाली पंतनगर में पांच से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

बरेली रेलवे स्टेशन से दबोचा मुख्य आरोपित, रास्ते में पुलिस पर कर दी फायरिंग….
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश कुमार और विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपित विकास कुमार को बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम उसे लेकर ऊधम सिंह नगर आ रही थी। इसी दौरान थाना पुलभट्टा क्षेत्र में यश पेट्रोल पंप के पास विकास ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सिडकुल क्षेत्र में घेराबंदी कर दो और आरोपित गिरफ्तार……
पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं थमी। 14 नवंबर की देर शाम चौकी प्रभारी सिडकुल उपनिरीक्षक हेमंत सिंह कठैत के नेतृत्व में गठित टीम और एसओजी ने लुमिनस फैक्ट्री के पास निर्माणाधीन देवभूमि कॉलोनी के पगडंडी मार्ग पर घेराबंदी की। यहां से अमन कुमार और भोला उर्फ देव मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह पुलिस अब तक हत्याकांड में शामिल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मुख्य आरोपित की निशानदेही पर आला कत्ल और टी-शर्ट बरामद….
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपित विकास कुमार की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही घटना से संबंधित टी-शर्ट भी बरामद की गई है। पुलिस अब बरामद साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार (31 वर्ष), पुत्र विनोद कुमार, विकास कुमार (33 वर्ष), पुत्र विनोद कुमार, विनोद कुमार (53 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामावतार, अमन कुमार, पुत्र विनोद कुमार व भोला उर्फ देव मंडल (23 वर्ष), पुत्र विपुल मंडल शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपित जगतपुरा, हरी/हैरी मेडिकल स्टोर के निकट, वार्ड नंबर पांच, थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के निवासी हैं।

तीन आरोपित जेल भेजे, दो को कोर्ट में पेश करने की तैयारी…..
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में से तीन को न्यायालय से 14 दिन का न्यायिक रिमांड मिलने के बाद जेल भेज दिया गया है। शेष दो आरोपितों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर विवेचना जारी है। एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

उत्तराखंड