श्रमिकों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मुद्दों को लेकर सुराज सेवा दल ने श्रम विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा,,,

श्रमिकों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मुद्दों को लेकर सुराज सेवा दल ने श्रम विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा,,,

श्रमिकों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मुद्दों को लेकर सुराज सेवा दल ने श्रम विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा,,,

हरिद्वार;

सिडकुल की कंपनियों में मशीनों के बीच पसीना बहाने वाले मजदूरों की मुश्किलें अब विरोध का मुद्दा बनने लगी हैं। कहीं श्रमिकों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप तो कहीं 12-12 घंटे काम कराने की शिकायतें—इन मुद्दों को लेकर सुराज सेवा दल ने श्रम विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को संगठन के पदाधिकारी DLC कार्यालय पहुंचे और श्रमिकों के कथित शोषण पर श्रम विभाग से सीधा जवाब मांगते हुए संबंधित कंपनियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने DLC के समक्ष श्रमिकों की समस्याएं उठाते हुए सवाल किया कि आखिर सिडकुल की कंपनियों में मेहनतकश मजदूरों के साथ कथित दुर्व्यवहार और शोषण का सिलसिला कब तक जारी रहेगा? उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत और पसीने से कंपनियों को आगे बढ़ाने वाले श्रमिकों को ही यदि सम्मानजनक व्यवहार नहीं मिलेगा और उनसे 12-12 घंटे काम कराया जाएगा तो उनके अधिकारों की रक्षा कौन करेगा?

रमेश जोशी ने कहा कि श्रमिक किसी भी उद्योग की रीढ़ होते हैं। दिन-रात मेहनत कर वे कंपनियों के उत्पादन और तरक्की में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन कई कंपनियों में उनके साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने और निर्धारित समय से अधिक काम कराने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा करना श्रम विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में विभाग की चुप्पी या लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने DLC से मांग की कि सिडकुल की संबंधित कंपनियों में श्रमिकों के साथ किए जा रहे व्यवहार और उनसे कराए जा रहे कार्य के घंटों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में श्रम कानूनों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित कंपनियों के प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी श्रमिक का शोषण न हो सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि सुराज सेवा दल मजदूरों के साथ होने वाले शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। श्रमिकों को न्याय दिलाने, उनके सम्मान की रक्षा करने और उनके अधिकारों की लड़ाई संगठन लगातार जारी रखेगा। उन्होंने श्रम विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के साथ जिला संगठन मंत्री नितिन कटारिया, अजय प्रधान, प्रदीप प्रधान, अजय मौर्या, विजेंद्र, इनाम, फरमान, मुबारक, राजू, आशीष मिश्रा सहित सुराज सेवा दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड