रुड़की में 17वां गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत संत-महात्माओं ने की शिरकत,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित,,,
रुड़की में 17वां गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत संत-महात्माओं ने की शिरकत
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की में गोपाष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित 17वें गोपाष्टमी महोत्सव में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 31 फीट लंबे गोवर्धन भगवान का भव्य एवं दिव्य स्वरूप रहा जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं देर शाम आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,
संत-महात्माओं, मेयर अनीता देवी अग्रवाल सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दौरान भगवान गोवर्धन की भव्य आरती, छप्पन भोग और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों और शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। देर शाम आयोजित मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज, मेयर अनीता देवी अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और संत-महात्माओं ने पहुंचकर भगवान गोवर्धन का आशीर्वाद लिया।।इस दौरान विधि-विधान से भगवान की आरती और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों और शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने गोपाष्टमी महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय और भगवान श्रीकृष्ण का विशेष महत्व है। गोसेवा और गोसंरक्षण हमारी धार्मिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

