कोर कॉलेज मार्ग पर रहमतपुर में टाटा मोटर्स के पास निर्माणाधीन पुलिया से बाइक टकराने पर एक युवक की मौके पर मौत,दूसरा गम्भीर घायल,,,
कलियर।
कोर कॉलेज मार्ग पर रहमतपुर में टाटा मोटर्स के पास निर्माणाधीन पुलिया से बाइक टकराने पर एक युवक की मौत हो गई।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल और मृतक के शव को सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार देर रात अज्जू और आकाश निवासी लंढोरा बाइक से रहमतपुर की ओर से कोर कॉलेज की तरफ जा रहे थे।जैसे ही वह टाटा मोटर्स के पास पहुंचे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अज्जू निवासी लंढौरा की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि पुलिया के पास न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही पर्याप्त सुरक्षा संकेतक लगाए गए हैं। इसके चलते हादसे की आशंका बनी हुई है।घटना की जानकारी होने पर रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेज सुलतान भी मौके पर पहुंचे और सूचना मृतक के परिजनों की दी।

