बैठक में 114 प्रस्ताव पास :- बोर्ड बैठक में कुछ जनप्रतिनिधियो द्वारा प्रस्ताव की मार्फ़त सरकारी जमीनों पर जताया मालिकाना हक,,,

बैठक में 114 प्रस्ताव पास :- बोर्ड बैठक में कुछ जनप्रतिनिधियो द्वारा प्रस्ताव की मार्फ़त सरकारी जमीनों पर जताया मालिकाना हक,,,

माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश 14/10/26 के अनुपालन की बजाय अवमानना कर  नगर पंचायत कलियर सरकारी जमीन पर कब्जे की फिराक में,,,

बैठक में 114 प्रस्ताव पास :- बोर्ड बैठक में कुछ जनप्रतिनिधियो द्वारा प्रस्ताव की मार्फ़त सरकारी जमीनों पर जताया मालिकाना हक,,,

कलियर।

अनवर राणा
पिरान कलियर क्षेत्र में बेसकीमती सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं का कब्जा होने की शिकायत पूर्व में ही मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर मुख्यसचिव ,जिला अधिकारी हरिद्वार,जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की,नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी कलियर से की जनहित में कई गयी थी। लेकिन लगभग छह माह बीत जाने के बाद शिकायत कर्ता ने माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में जनहित याचिका पीआईएल 104/2026 कर न्यायालय से सरकारी जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई थी जिसपर माननीय न्यायालय नैनीताल ने 14/10/2026 को आदेश पारित कर सबंधित सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश उत्तरी खण्ड गंगनहर रुड़की, नगर पंचायत कलियर , राजस्व विभाग व सीलिंग विभाग की भूमि से तीन माह में समस्त स्थायी व अस्थायी अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश पारित किये है। लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि कलियर क्षेत्र स्थित सरकारी जमीनों पर गिद्ध की नजर लगाए बैठे है। यही कारण है कि आज
कलियर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में करीब 114 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में जनप्रतिनिधियो के द्वारा गरीब व रोजी रोटी का राग अलाप कर सरकारी भूमि पर अपना मालिकाना हक जताने के प्रयास कर इन सरकारी जमीनों को नगर पंचायत के अधीन लेने के प्रस्ताव दिया गया जिसपर पूरे सदन ने भी बिना कुछ जाने व समझे सरोसम्मति से मुहर लगाने का काम कर दिया जो बहुत ही हास्यस्पद भद्दा मजाक ही जनता की समझ मे आया है। ऐसा ही दूसरा प्रस्ताव प्रधान मंत्री आवास योजना के कई सौ लाभार्थियों की रुकी क़िस्त को खाते में तुरन्त डालने के लिये प्रस्ताव आया जिसमे तर्क भी अजीब था जबकि जनप्रतिनिधियो को यह भी जानकारी है कि उक्त विषय के सम्बंध में माननीय हाइ कोर्ट के द्वारा अपात्र लोगो के मकान आवंटन मामले में शिकायत पर जांच चल रही है । अब सवाल यह उठता है कि बोर्ड की मीटिंग में कुछ जनप्रतिनिधियो द्वारा जनता को भृमित किया गया बोर्ड को भृमित किया इस सवाल का जवाब जनता को ही तय करना होगा,,,?

अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत के द्वारा नामित सभासदों के द्वारा बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने का मुद्दा छाया जबकि नियम व नियमावली के अनुसार नामित सदस्य बोर्ड बैठक में सिर्फ बैठ सकते है कोई लिखित प्रस्ताव बोर्ड बैठक में देने का अधिकार उनके पास नहीं होता है। इस सम्बंध में सब को खुसकर के अधिशासी अधिकारी अपनी कार्य प्रणाली को छुपाने की कोशिश में लगे है । निर्वाचित सभासदों ने नामित सभासदों के प्रस्ताव रखने पर आपत्ति जताते हुए वार्डों में विकास कार्यों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।
बुधवार को पिरान कलियर नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क निर्माण, जल निकासी,पथ प्रकाश, सिंचाई विभाग की भूमि की लीज और ई-रिक्शा से होने वाली वसूली पर रोक लगाने समेत कई प्रस्ताव रखे। सभासद दिलबाग त्यागी, राशिद रहीस और रेशमा परवीन सहित अन्य सभासदों ने नगर पंचायत में विकास कार्यों के दौरान उनके वार्डों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 1286 आवासों की रुकी हुई किस्तों का मामला भी प्रमुखता से उठा। सभासदों ने लाभार्थियों को लंबित किस्तें जारी कराने की मांग की। बताया गया कि योजना के तहत 1286 आवास स्वीकृत हुए थे। इनमें करीब 80 प्रतिशत लाभार्थियों को पहली किस्त, 15 प्रतिशत को दूसरी और तीसरी किस्त तथा पांच प्रतिशत को अंतिम किस्त जारी की गई थी। इसके बाद 25 अक्टूबर को सरकार की ओर से योजना की किस्तों पर रोक लगा दी गई। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण के तहत 958 आवासों की स्वीकृति प्रक्रिया भी बंद होने की बात बैठक में सामने आई। इसके अलावा निर्वाचित सभासदों ने नामित सभासदों के बोर्ड बैठक में प्रस्ताव शामिल किए जाने पर लिखित शिकायत देकर आपत्ति दर्ज कराई। इस मुद्दे पर चर्चा हुई।नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में करीब 114 प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना की रुकी किस्तों को लेकर एक व्यक्ति ने शिकायत की गई है, जिसकी जांच की जा रही है। योजना के दूसरे चरण का कार्य शुरू कर दिया गया है और पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। नामित सभासदों को भी सभी की सहमति से बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को शामिल किया गया है।अध्यक्ष समीना ने बताया कि बैठक में रखे गए सभी प्रस्तावों को सभासदों की सहमति से पारित किया गया है। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद, सत्तार अहमद, जावेद साबरी, डॉ. शहजाद अली, रहीश अहमद, गुलफाम साबरी, राशिद अली, नामित सभासद मुर्सलीन उर्फ बाबा, श्याम सिंह,अकरम खान और शमीम साबरी सहित अन्य मौजूद रहे।

उत्तराखंड