देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए 18 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
देहरादून।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए 18 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें पुलिस लाइन से निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को नगर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि कुंदन सिंह राणा को पटेलनगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक विजेंद्र चंद्र सोमला को रायपुर, मुकेश चौहान को रायवाला, मनोहर भंडारी को प्रेमनगर और नरेंद्र बिष्ट को सहसपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं शांति कुमार को सेलाकुई और बीएल भारती को मसूरी थाने की कमान मिली है। राकेंद्र कठैत को नेहरू कॉलोनी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक रहे नरेश राठौर को पुलिस कार्यालय भेजा गया है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। मोहन सिंह को डालनवाला में एसएसआइ, पीडी भट्ट को रानीपोखरी थानाध्यक्ष और मनोज नौटियाल को बसंत विहार थानाध्यक्ष बनाया गया है। शैंकी कुमार को देहात एसओजी प्रभारी, गिरीश नेगी को सेलाकुई में एसएसआइ की जिम्मेदारी दी गई है। अमित शर्मा और संजीत कुमार को एसएसआइ शाखा में तैनाती मिली है, जबकि कुलेन्द्र सिंह को डालनवाला थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

