शेफील्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
(देशराज) रुड़की। शेफील्ड स्कूल में अंतर सदन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अशोका सदन ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
शनिवार को शेफील्ड स्कूल में कक्षा 6 से कक्षा 10 तक अंतर सदन क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अशोका सदन, मदर टेरेसा सदन, न्यूटन सदन, लेओनारडो डॉक्टर विंची सदन के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता के आयोजन का विषय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी रहा। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर डीके शर्मा ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए अशोका सदन के छात्र छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें महात्मा गांधी के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने गांधी जी द्वारा दी गई शिक्षा दीक्षा का छात्र छात्राओं के जीवन में उपयोग पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन राहुल विश्नोई ने कहा कि प्रतियोगिता में जीत और हार का कोई मूल्य नहीं होता। परंतु किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण है। क्यूज के आयोजक नरेंद्र उपरेती, पूनम नेगी, एकता विश्नोई, सौरभ सैनी रहे। इस मौके पर विजय अशोका सदन के छात्र-छात्रा शानू, विदुषी, हर्षित, निधि और हर्षिता को सभी ने बधाई दी और कार्यक्रम में सरिता चंद्रा, ज्योति, अंकित, रीही, ममता राजपूत, विश्वविजय, अब्दुल कादिर, राजदीप, अंकुश, बुशरा रहमान, ललिता पांडे आदि शामिल रहे।