21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास
(देशराज) रुड़की। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करेंगे। आज देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने यह बात शिवपुरम में 13 आतंरिक गलियों में सीसी रोड के लोकार्पण के अवसर पर कहे।
शनिवार कार्यक्रम में विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की गति को आगे बढ़ाने का काम किया है। पूरे प्रदेश के अंदर विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। उन्होंने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब कोई गांव या शहर की गली कच्ची नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रुड़की के नेहरू स्टेडियम में जाएंगे। इस अवसर पर बैजयंती माला, जितेंद्र सैनी, शुभम रावत, नाथीराम, प्रतिभा चौहान, आरती, विद्या, शोभा, अनीता, सतीश शर्मा, मांगेराम, हेमा बिष्ट, सुबोध शर्मा, मछंदर सैनी, डॉ. सुरेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।