राम मंदिर:सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देश नहीं बल्कि दुनिया का ऐतिहासिक फैसला: अफजल मंगलोरी

राम मंदिर:सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देश नहीं बल्कि दुनिया का ऐतिहासिक फैसला: अफजल मंगलोरी

राम मंदिर:सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देश नहीं बल्कि दुनिया का ऐतिहासिक फैसला: अफजल मंगलोरी

(देशराज) रुड़की। प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय शायर व मुस्लिम विचारक अफजल मंगलोरी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देश नहीं बल्कि दुनिया का ऐतिहासिक फैसला करार दिया है उन्होंने कहा के रंजन गोगोई ने रामलला विराजमान को उनका मकाम देकर इतिहास पर लगा हुआ बदनुमा दाग़ समाप्त कर दिया ह। उन्होंने कहा की रंजन गोगोई को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान केंद्र सरकार को कर देना चाहिए।
मंगलोरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन देने का फैसला देकर भारत की एकता व अखंडता वह संविधान की सर्वोच्चता को कायम रखा है।
मंगलोरी ने कहा कि यह फैसला केवल हिंदुओ व मुस्लिम के पक्ष विपक्ष में नहीं है बल्कि भारतीयता भारत की संप्रभुता भारत के संविधान भारत की राष्ट्रीय एकता भारत की गंगा जमुनी तहजीब और भारत के गौरव को दर्शाने वाला फैसला है।
उन्होंने कहा कि हर मुसलमान, दारूल उलूम, दरगाह अजमेर शरीफ,बरेली दरगाह,जमाते इस्लामी, आदि सभी ने इस फैसले का दिल से स्वागत कर रहा है और आज देश के हर मुसलमान को यह मालूम हो गया है कि हमारा संविधान हमारी न्यायपालिका अन्य पड़ोसी देशों की तरह से किसी की कठपुतली नहीं है। मंगलोरी ने कहा कि भारत के हर मत को मानने वाले मुसलमान इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत ही नहीं कर रहे हैं बल्कि खुदा का शुक्र अदा कर रहे हैं कि उन्होंने कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मदद की और आजादी को बरकरार रखा है ।
उन्होंने कहा कि इसमें किसी की जीत विहार नहीं बल्कि इसमें भारत और भारतीयता जी की जीत हुई है मंगलोरी ने कहा केंद्र सरकार द्वारा ट्रस्ट बनाए जाने के बाद भारी संख्या में मुस्लिम लोग स्वयं जाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे।

उत्तराखंड