बंशीधर भगत के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

बंशीधर भगत के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

बंशीधर भगत के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

रुड़की (देशराज)। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता बंशीधर भगत के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूरे प्रदेश के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
हाईकमान के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को उत्तराखंड प्रदेश भाजपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी लगते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरे प्रदेश में भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बंशीधर भगत के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी मनाई। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत पार्टी को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी पार्टी जन जन तक ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लोगों को जोड़ा जाएगा।

उत्तराखंड