सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में रक्षा राज्य बनाए जाने पर रुड़की मेयर गौरव गोयल ने दिल्ली आवास पर पहुंच दी बधाई ,,,।
रुड़की।
सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में रक्षा राज्य बनाए जाने पर रुड़की मेयर गौरव गोयल ने दिल्ली आवास पर पहुंच उन्हें बधाई दी।मेयर गौरव गोयल ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर प्रदेश की जनता का मान बढा है।केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट उत्तराखंड प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं और उन्होंने संगठन एवं सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रदेश की जनता की जो सेवा की है,उस लंबे अनुभव का लाभ राष्ट्र एवं देश की जनता को भी मिलेगा।