सर्व मान्य कोंग्रेसी नेता दिनेश कौशिक व हाजी सलीम खान एवम मनोहर लाल शर्मा 2022 विधान सभा रुड़की की सीट पर भाजपा को दे सकते है कड़ी टक्कर,,,।
रुड़की
अनवर राणा
आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव के लिये सभी पार्टियों ने दम भरना शुरू कर दिया है।जिसमे कॉंग्रेस हाइकमान ने भी प्रदेश अध्यक्ष व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मनोनयन कर पूरी टीम की घोषणा एक दिन पूर्व कर दी है।वही भाजपा प्रदेश में दोबारा सत्ता प्राप्त करने के लिये तीन मुख्यमंत्रीयो की अदलाबदली कर हर सम्भव सत्ता प्राप्त करने की जद्दोजहद में लगी है।वही आम आदमी पार्टी भी उत्तराखण्ड में सत्ता प्राप्ति का सपना लेकर क्षेत्र वाइज भागदौड़ कर रही है,ओर जनता को लोकलुभावने वायदे देकर सत्ता तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है।बात अगर करे बसपा की तो बसपा पार्टी अपने नेताओं की खींचतान का शिकार होकर अपना वर्चसप हासिल करना चाहती है लेकिन ऐसा लगता दिखाई नही दे रहा है।अब अगर विधान सभा रुड़की की बात करे तो भाजपा को हराने के लिये अगर पूरी कॉंग्रेस ईमानदारी से सर्व मान्य वरिष्ठ कोंग्रेसी दिनेश कोशिक या फिर हाजी सलीम खान या मनोहर लाल कोरमा टिकट दिलाकर चुनाव में उतरती है तो निश्चित रूप से दिनेश कौशिक रुड़की की सीट को कॉंग्रेस की झोली में डाल सकते है। जानकारों का कहना तो यहां तक है कि रुड़की की सीट पर कॉंग्रेस को आपसी गुटबाजी का शिकार होकर शिकस्त खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।अगर कॉंग्रेस पार्टी पुराने चेहरों में से दिनेश कौशिक या किसी एक चेहरे को ईमानदारी से चुनाव 2022 में उतरती है तो भाजपा को मुंह की खाने पर मजबूर होना पड़ सकता है।