भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा को किसानों ने काले झंडे दिखाकर बताया किसान अपमान यात्रा,,,,।

भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा को किसानों ने काले झंडे दिखाकर बताया किसान अपमान यात्रा,,,,।

भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा को किसानों ने काले झंडे दिखाकर बताया किसान अपमान यात्रा,,,,।
रुड़की
अनवर राणा
उत्तराखण्ड प्रदेश के सांसद अजय भट के रक्षा राज्यमंत्री नियुक्त होने के उपरांत पहली बार उत्तराखण्ड आने पर भाजपा ने उनके स्वागत कार्यक्रम कर भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है वही प्रदेश ही नही पूरे देश के किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिये सड़को पर प्रदर्शन कर अपनी मांग पर अड़े है।आज भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा का नारसन बॉर्डर पर क्षेत्र के किसानों ने विरुद्ध करने के लिये शांति पिरय तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध जताया ओर तीनो कृषि कानूनों को वापस लेने के सम्बंध में नारे बाजी की।किसान यूनियन जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान के अपमान के लिये भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन कर रही जबकि इस भाजपा की सरकार में किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।किसान अपनी तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुवे है ओर सरकार की आंखे बंद पड़ी है।

उत्तराखंड