शासन प्रशासन की अनदेखी से कुछ गेस्ट हाउस स्वामियों के होंशले बुलन्द,रोजाना दुष्कर्म के मामले बढ़ा रहे कलियर पुलिस की बेचैनी,,,।

शासन प्रशासन की अनदेखी से कुछ गेस्ट हाउस स्वामियों के होंशले बुलन्द,रोजाना दुष्कर्म के मामले बढ़ा रहे कलियर पुलिस की बेचैनी,,,।

शासन प्रशासन की अनदेखी से गेस्ट हाउस स्वामियों के होंशले बुलन्द,रोजाना दुष्कर्म के मामले बढ़ा रहे कलियर पुलिस की बेचैनी,,,।
रुड़की:
पिरान कलियर के होटल व गेस्ट हाउसों में आए दिन शर्मनाक मामले सामने आ रहे हैं।यहां पर कुछ लोगो ने घरों के अंदर ही कमरे कुछ घण्टो के लिये गलत लोगो को किराये पर चढ़ने के कार्य शुरू किया हुआ है तो अन्य कुकुरमुत्तों की तरह बने बिना परमिशन के ही गेस्ट हाउस चलायें जा रहे है ,जिनमे रोजाना अवैध धंधों को अंजाम दिया जा रहा है।ओर एक असर धार्मिक नगरी होने के साथ ही यहां के युवा वर्ग पर भी गलत पड़ता जा रहा है। विकलांग लड़की से गैंगरेप के अगले ही दिन झबरेड़ा क्षेत्र की एक लड़की को कलियर के होटल में लाकर दुष्कर्म का नया मामला सामने आया है। लड़की की मां ने कलियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को झबरेड़ा निवासी रिजवान बहला-फुसलाकर कलियर लाया था। रिजवान उसे एक होटल में ले गया। रिजवान ने अपने एक दोस्त को होटल के बाहर खड़ा कर दिया। इसके बाद उसकी बेटी को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उसकी बेटी घर पहुंची और आपबीती बताई। महिला गुस्से में आरोपी रिजवान के घर पहुंची, आरोप है कि वह गाली गलौच व धमकी देकर भाग निकला। तब महिला ने कलियर आकर पुलिस को शिकायत दी। एसओ कलियर धर्मेंद्र राठी ने बताया कि आरोपी रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

उत्तराखंड