नारी शक्ति गर्जना रैली खानपुर में क्षेत्र की महिला शक्ति ने भारी तादाद में शामिल होकर कराया चैम्पियन परिवार की ताकत का अहसास,,,,।
रानी देवयानी ने मंच पर मौजूद अतिथियों को तलवार, पगड़ी और स्मृति चिन्ह किये भेंट,,,।
रुड़की
अनवर राणा
विरोधी कितना भी झूठ बोले लेकिन आज की नारी शक्ति गर्जना रैली में जुटी भारी भीड़ ने विरोधियो के सपनो पर जो पानी फेरने का काम किया है उसे भुलाया नही जा सकता।तीन टर्म की जिला पंचायत सदस्या रही रानी देवयानी ने इस मौके पर कहा कि यह राजा जी के विकास की भीड़ है जिससे प्रभावित होकर क्षेत्र की जनता भीड़ के रूप में दिखाई दे रही है ।
खानपुर विधानसभा में चार बार के लगातार विधायक प्रणव सिंह की धर्मपत्नी देवयानी सिंह द्वारा आयोजित नारी शक्ति गर्जना रैली को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि महिलाएं अपनी ताकत को पहचाने और आगे बढ़े। उन्होंने कहा सुषमा स्वराज को मैं अपनी आदर्श मानती हूं। रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा महिलाओं को आगे लाने का प्रयास कर रही है। संगठन और सरकार दोनों में मातृशक्ति को प्रतिनिधित्व दिया गया। सरकार ने सबसे अधिक योजनाएं भी महिला कल्याण की चला रही हैं। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य देवयानी सिंह ने खानपुर खेल स्टेडियम में नारी शक्ति गर्जना रैली का आयोजन किया। रैली की मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं धरौरा से लोकसभा सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि कांग्रेस आज महिलाओं को सम्मान देने का वादा कर रही है जबकि कांग्रेस में हमेशा महिलाओं के साथ छलावा करने का काम ही किया है। रैली संयोजक देवयानी सिंह ने नारी शक्ति गर्जना रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरीके से रैली में भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया है उससे मुख्य अतिथि भी गदगद तो हुई है वही महिलाओं ने भी दिखा दिया है कि वह भी पुरुषों से पीछे नहीं है। उन्होंने कहा नारी ही नारायणी है। इससे पूर्व रानी देवयानी ने मंच पर मौजूद अतिथियों को तलवार, पगड़ी और स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर अमरीश गर्ग, बबीताा, रामरतिि, पूजा चौहान, बसंती चमोली, बीना रावत, शशि प्रभा, प्रधान सुरेश, विजेंद्र सिंंह, घासी चौहाान, शिवकुमार, रितु, संगीता, संतोषी, सुनीता, मंगेश, बीना, अनु कक्कड़ के साथ ही भारी संख्या में महिलाएं शामिल रही।