अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बाबा शाह पीर पर हाजरी लगाकर धामी सरकार के सफल संचालन की मांगी दुआएं,,, 

अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बाबा शाह पीर पर हाजरी लगाकर धामी सरकार के सफल संचालन की मांगी दुआएं,,, 

अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं बाबा शाह पीर पर हाजरी लगाकर धामी सरकार के सफल संचालन की मांगी दुआएं,,,

रुड़की

अनवर राणा

नगर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार के गठन होने तथा पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण को लेकर सरकार निरंतर प्रगति पथ पर कुशलतापूर्वक सफलता के साथ आगे बढ़े,कार्यकर्ताओं ने बाबा शाह पीर पर जाकर हाजिरी दी तथा सरकार के सफल संचालन एवं प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआएं मांगी।भाजपा नेत्री आसमा खान तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीस अहमद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दोबारा एक युवा और इमानदार व्यक्ति के रूप में पुष्कर सिंह धामी को दोबारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का अवसर दिया उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने भी पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की बागडोर सौंप कर प्रदेश के विकास में चार चांद लगा दिये हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश अब और तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इरशाद अंसारी,प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़,सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी अनीस अहमद सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सरफराज आलम सिद्दीकी,सलमान आलम सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड