बेलडा गांव में सरकार खुद पहुँची जनता के द्वार, स्वास्थ्य शिविर से लेकर समस्याओं का मौके पर समाधान,,,

बेलडा गांव में सरकार खुद पहुँची जनता के द्वार, स्वास्थ्य शिविर से लेकर समस्याओं का मौके पर समाधान,,,

बेलडा गांव में सरकार खुद पहुँची जनता के द्वार, स्वास्थ्य शिविर से लेकर समस्याओं का मौके पर समाधान,,,
रुड़की।
रुड़की से इस वक्त एक सकारात्मक और जनहित से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ सरकार सिर्फ काग़ज़ों में नहीं बल्कि खुद चलकर जनता के बीच पहुँची और लोगों की समस्याएं सुनी। विकास खंड रुड़की की बेलडा गांव में आज “जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेलडा में लगाया गया जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्रशासन के 23 विभागों ने एक ही छत के नीचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस शिविर की अध्यक्षता अपर उप जिलाधिकारी द्वारा की गई जिसमें मुख्य रूप से दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल मौजूद रहे। राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश की न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि सरकार की योजनाएं सीधे पात्र लोगों तक पहुँच सकें। ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुनी जा रही हैं छोटी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है और बड़ी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है।शिविर के दौरान स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया जहाँ युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ब्लड डोनेशन,निःशुल्क नेत्र जांच और शुगर जांच जैसी सुविधाओं का बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा कि बेलडा गांव में स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कैंप लगाया गया जिसमें युवाओं ने ब्लड डोनेट किया औऱ आंखों की जांच कराई। ऐसे कैंप से ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलता है और जागरूकता भी बढ़ती है। शिविर में ग्रामीणों द्वारा सैकड़ों शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें प्रमुख रूप से आधार कार्ड,राशन कार्ड,वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन,किसान सम्मान निधि,भूमि पैमाइश,भूमि विवाद चकरोड़ आदि शामिल रहीं।इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष समस्याओं को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

उत्तराखंड