नहर पटरी पीर बाबा मंगलौर के पास हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता के दौरान पूरे मामले का किया पर्दाफाश,,,

मंगलौर।
नहर पटरी पीर बाबा मंगलौर के पास हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का पर्दाफाश किया। महज 20 हजार रुपये के लालच में एक युवक ने अपने ही परिचित की पत्थर से वार कर निर्मम हत्या कर दी।
एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह ब्लाइंड था। घटनास्थल नहर पटरी, पीर बाबा मंगलौर के पास होने के कारण पुलिस के सामने कई चुनौतियाँ थीं। लेकिन पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और गहन पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।गौरतलब है कि 17 फरवरी को मंगलौर नहर पटरी मार्ग पुराने पीर के पास एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया था शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था । मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए थे । शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों से गहन पूछताछ के आधार पर जांच को तेज किया। जाँच में सामने आया कि आरोपी विनायक त्यागी छपार यूपी हाल निवासी सराय ज्वालापुर ने शराब पीने के दौरान मृतक के पास नकदी होने की जानकारी मिलने पर लालच में वारदात को अंजाम दिया।

उत्तराखंड