शासन द्वारा पुनः हज कमेटी अध्यक्ष नामित होने पर खतीब अहमद ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार,,,
वक्फ अध्यक्ष शादाब शम्स के साथ हज कमेटी पहुंच किया कार्यभार ग्रहण,,,
कलियर।
अनवर राणा।
उत्तराखण्ड शासन द्वारा पुनः उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर नामित किए गए आज उन्होंने ने शनिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार एवं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को कर्तव्यनिष्ठा और पूरी लगन से निभाएंगे।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री खतीब अहमद ने पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड), महेन्द्र भट्ट (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), अजय कुमार (संगठन मंत्री, भाजपा) तथा सौरभ बहुगुणा (कैबिनेट मंत्री) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा और हाजियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
खतीब अहमद इससे पूर्व भी हज समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वे उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद (टास्क फोर्स) में अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) के रूप में भी नामित रह चुके हैं।
कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री शादाब शम्स, अधिशासी अधिकारी श्री मोहम्मद आरिफ, हज अधिकारी श्री मौ० अहसान एवं श्री अकरम साबरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यालय स्टाफ—श्री अब्दुल शाहिद, श्री रफत हुसैन, श्री अब्दुल कादिर, श्री इजहारूल हक, श्री अरशद रजा, श्री गुलशन, श्री नफीस, श्री अश्वनी तथा श्री नितिन ने फूलमालाओं से नवनियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

