रूड़की के लंढौरा नगर पंचायत एक बार फिर आयी विवादों के घेरे,,,
रुड़की।
रूड़की के लंढौरा नगर पंचायत एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। यहां के दो सभासदों और तीन सभासद प्रतिनिधियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं
आरोप है कि नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। सभासदों का कहना है कि दो बुलेरो गाड़ी की सर्विसिंग के लिए करीब 4 से 5 लाख रुपये का खर्च दिखाया गया, जो सवालों के घेरे में है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटों की खरीद और मरम्मत में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।इतना ही नहीं, चौक-चौराहों पर लगे वॉटर कूलरों की रिपेयरिंग में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। आरोप है कि सरकारी धन का गलत इस्तेमाल करते हुए पहले से बनी साफ-सुथरी सड़कों को उखाड़कर दोबारा निर्माण दिखाया गया, जिससे पैसे का दुरुपयोग किया गया। सभासदो ने कहा जो प्रस्ताव हमारी ओर से दिए गए हैं। उन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और नगर पंचायत अपनी मनमानी कर रही है।सभासदों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।अब देखना होगा कि इन आरोपों पर नगर पंचायत प्रशासन क्या सफाई देता है और क्या इस पूरे मामले में कोई ठोस कार्रवाई होती है।

