कलियर क्षेत्र में करीब चार महीने बाद एक बार फिर हाथी की रिहायशी इलाके में एंट्री से लोगो मे दहशत,,,
रुड़की।
रुड़की के कलियर क्षेत्र में करीब चार महीने बाद एक बार फिर हाथी की रिहायशी इलाके में एंट्री, लोगों में भय का माहौल।
सुबह कांवड़ पटरी मार्ग पर इमाम साहब और बिजली घर के पास टहलता दिखा हाथी, राहगीरों में मची अफरा-तफरी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह वही हाथी है जो पहले भी क्षेत्र में कई बार दिखाई दे चुका है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, हाथी को आबादी से दूर जंगल की ओर खदेड़ा गया।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, हाथी के पास न जाने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

