मंगलौर पुलिस ने किया दो पहिया वाहन चोरी का किया खुलासा,,,
रुड़की।
रुड़की के मंगलौर पुलिस ने बुलेट लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई बुलेट और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। दो अन्य साथी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक 5 जून को देवबंद निवासी हिमांशु की बुलेट बाइक को देवबंद रोड से अज्ञात बदमाश लूट ले गए थे। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। पुलिस ने जिले भर के 296 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस की। मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर सर्वानंद घाट हरिद्वार से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से एक लूटी हुई बुलेट मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि आशीष पुत्र महावीर निवासी डोसीनी लक्सर और सिद्धार्थ पुत्र बिरमपाल निवासी ढंढेरा सिविल लाइन रुड़की ने पूछताछ में दो अन्य साथियों के नाम बताए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द पूरे गैंग का खुलासा होगा। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया

