भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिरचंदी गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ,,,
शादी के महज तीन महीने बाद हुई मौत को लेकर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिरचंदी गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। शादी के महज तीन महीने बाद हुई मौत को लेकर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर कहासुनी हुई। दरअसल, सिरचंदी गांव निवासी रतन की बेटी रेशमा की शादी करीब तीन महीने पहले अमित के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी उनकी पसंद और परिवारों की सहमति से हुई थी लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद रेशमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रेशमा की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की बात आई तो दोनों पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया। मायके और ससुराल पक्ष दोनों ही शव का अंतिम संस्कार अपने यहां करने की बात पर अड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। फिलहाल नवविवाहिता की मौत को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

