दरगाह दफ्तर से चंद दूरी पर स्थित वीआईपी साबरी गेस्ट हाउस के बगल में बने दरगाह के कमरे पर दबंगो ने किया कब्जा,,,
हर वर्ष उर्स में दरगाह कार्यालय की तरफ से फायर बिर्गेड को दिया जाता उक्त रूम,,,
रुड़की/कलियर
अनवर राणा।
दरगाह साबिर पाक के उर्स की तैयारियों में लगे दरगाह प्रशासन की व्यस्तता के लाभ उठाकर बाहर के एक दबंग व्यक्ति ने साबरी गेस्ट हाउस की बगल में बने दरगाह के कमरे का ताला तोड़कर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि दरगाह दफ्तर से चंद कदम दूरी पर स्थित साबरी गेस्ट हाउस के पश्चिम में बने कमरे को दरगाह प्रशासन द्वारा प्रति वर्ष फायर बिर्गेड को दिया जाता रहा है। लेकिन इस बार फायर बिर्गेड को साबरी गेस्ट हाउस में कमरा मिलने पर बाहर के रहने वाले एक दबंग व्यक्ति जो अपने आपको किसी पार्टी का कथित नेता भी बताकर यहां पर रोब ग़ालिब करता है ओर दरगाह के अंदर और दरगाह दफ्तर में कर्मियों से भी सांठगांठ का फायदा उठाकर नेतागिरी चमकाने का काम करता है। दरगाह प्रबंधक/तहसीलदार रुड़की को संज्ञान लेकर दरगाह के कमरे का ताला तोड़कर कब्जा करने वाले दबंग व्यक्ति के खिलाफ थाना कोतवाली में एफआरआई दर्ज करनी चाहिये नहीं तो हमेशा की तरह यह दो कमरे भी यहां पर माफिया की भेंट चढ़ जाएंगे। अब देखना यह है कि तहसीलदार महोदय दरगाह का ताला तोड़कर कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ क्या एक्शन ले पायेंगे या फिर दरगाह की संपत्ति खुर्दबुर्द हो जायेगी।

