दरगाह साबरी गेस्ट हाउस के कमरा न0 16 में बिना अनुमति बिना कमरे के किराये के लगभग दस माह से किस हैसियत से किया हुआ कब्जा,तहसीलदार/प्रबंधक ले संज्ञान,,,
अवैध कब्जाधारक के खिलाफ दो कमरो पर कब्जा करने में कोतवाली कलियर में दरगाह प्रशासन ने दी तहरीर , गेस्ट हाउस के कमरे न0 16 पर कब्जा बरकरार,,,
रुड़की/कलियर
अनवर राणा।
पिरान कलियर दरगाह कार्यालय में हो रहे गोरखधंधे का एक के बाद एक पर्दाफाश हो रहा है। जहां पिछले दिनों दरगाह के दो कमरों पर कब्जे का मामला प्रकाश में आने के बाद दरगाह प्रबंधक ने कब्जाधारक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिये थाना कोतवाली कलियर में सुपरवाइजर मौ0 हारून की मार्फ़त तहरीर दी है। वहीं अब यह भी मालूम हुआ है कि पिछली शर्दियों में लाखों की आमदनी करने के लिये इस कब्जाधारक व्यक्ति ने ही दरगाह दफ्तर को सप्लाई करने के लिये कुछ कम्बल एडवांस में ही बिना स्वीकृति /अनुमति के मंगाकर रख दिये थे। जिससे चंद पैसे के कम्बलों का लाखों की रकम का बिल बाउचर बनवाकर अवैध कमाई कर सके। लेकिन इस अवैध कब्जाधारक की मंशा पर उस समय पानी फिर गया था जब जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने अनुमति से मना कर दिया था। तभी से उक्त व्यक्ति के द्वारा उन कम्बलों को साबरी गेस्ट हाउस के कमरा न0 16 पर अवैध कब्जाकर अपना ताला लगाया हुआ है ओर उसका कोई किराया भी दरगाह कार्यालय में जमा नहीं किया गया है। अब देखना यह है कि उस की तैयारियों में भी उक्त कमरे को कब्जधार व्यक्ति से दरगाह प्रशासन खाली करा पाता है या नहीं।

