बेल्डा गांव का मुख्य मार्ग बना तालाब, तीन फीट पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे,,,

बेल्डा गांव का मुख्य मार्ग बना तालाब, तीन फीट पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे,,,

बेल्डा गांव का मुख्य मार्ग बना तालाब, तीन फीट पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की तहसील के गांव बेलडा में बारिश के बाद मुख्य मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है। गांव के मुख्य रास्ते पर करीब ढाई से तीन फीट तक पानी भरने से यह मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। करीब 200 मीटर तक जलभराव होने के कारण ग्रामीणों,किसानों और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक तस्वीर स्कूल जाने वाले बच्चों की है जिन्हें मजबूरी में इसी जलभराव से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति पैदा हो जाती है। करीब एक वर्ष पहले बेलडा गांव को स्मार्ट विलेज बनाने की चर्चा ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विकास की बातें तो बहुत हुईं लेकिन धरातल पर तस्वीर कुछ और ही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन में नाले के लिए पर्याप्त स्थान होने के बावजूद पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बनाया गया। उनका कहना है कि यदि पक्का नाला बनाने के लिए बजट उपलब्ध नहीं था तो कम से कम कच्चा नाला ही खोद दिया जाता जिससे पानी की निकासी हो सकती थी और ग्रामीणों को राहत मिलती। जलभराव के कारण किसानों की फसलों पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो रही हैं वहीं दूसरी ओर गांव के मुख्य रास्ते से निकलना भी किसी नदी को पार करने जैसा हो गया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में जनप्रतिनिधियों से इसका जवाब लिया जाएगा।

उत्तराखंड