रुड़की के मच्छी मोहल्ले में चोरों का आतंक, गाड़ियों के शीशे तोड़कर की चोरी,,,

रुड़की के मच्छी मोहल्ले में चोरों का आतंक, गाड़ियों के शीशे तोड़कर की चोरी,,,

रुड़की के मच्छी मोहल्ले में चोरों का आतंक, गाड़ियों के शीशे तोड़कर की चोरी,,,

रुड़की।

अनवर राणा।

रुड़की के मच्छी मोहल्ले में शातिर चोरों ने रात के अंधेरे में जमकर आतंक मचाया। चोरों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए और हजारों रुपये की नकदी समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने एक वाहन से करीब 13 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया, जबकि पास खड़े ट्रक से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी कर लिए। सुबह जब वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे तो गाड़ियों के टूटे शीशे और अंदर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दरअसल, पूरा मामला रुड़की के मच्छी मोहल्ले का है, जहां देर रात चोरों ने खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, मछली सप्लाई का काम करने वाला एक वाहन चालक रात करीब दो बजे बीएचईएल से वापस लौटा था। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी मच्छी मोहल्ले में खड़ी कर दी। लेकिन सुबह जब वह गाड़ी के पास पहुंचा तो उसके शीशे टूटे हुए थे और अंदर रखे सामान में तोड़फोड़ की गई थी। जांच करने पर गाड़ी में रखी करीब 13 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इतना ही नहीं, चोरों ने पास में खड़े एक ट्रक को भी नहीं बख्शा। ट्रक का शीशा तोड़कर उसमें रखे जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वाहन चालक की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई है। अब पुलिस आसपास के साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

*बाइट- स्थानीय निवासी 1,2,3*

उत्तराखंड