मंडी अध्यक्ष बृजेश त्यागी व उपाध्यक्ष नीरज सैनी का शहर विधायक बत्रा ने किया गर्मजोशी से स्वागत,,,।
रुड़की
अनवर राणा
प्रदेश सरकार के द्वारा रुड़की मंडी समिति अध्यक्ष पद पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता बृजेश त्यागी ओर भाजपा नेत्री श्रीमती नीरज सैनी को उपाध्यक्ष का दायत्व मिलने पर आज उनका स्वागत फूलमालाओं से शहर विधायक प्रदीप बत्रा व अन्य भाजपा नेताओं के द्वारा किया गया।इस मौके पर बृजेश त्यागी व नीरज सैनी ने भाजपा के द्वारा दिये गये सम्मान को जनता का सम्मान बताया ओर उन्होंने कहा कि जो सम्मान पार्टी ने दिया है उसको जनता की सेवा में समर्पित कर भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाया जाएगा।