धामी सरकार में हुवे कई पेपर लीक मामले,,,
नकल विरोधी कानून पास होने की खुशी में रुड़की भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल जताया सरकार का आभार,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
भाजपा काल धामी सरकार में हुवे पेपर लीक के मामलों में कुछ माफिया जेल जा चुके है ओर कुछ अभी जाने बाकी हैं।अब धामी सरकार ने विधान सभा मे नकल विरोधी कानून पास कर नकल माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की चुनोती खड़ी कर दी है। अब बजट सत्र में नकल विरोधी विधेयक विधानसभा में पास होने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल आभार रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने धाकड़ धामी जिंदाबाद के नारे जमकर लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून लाकर भ्रष्टाचारियों की कमर को तोड़ने का काम किया है। आभार रैली में भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बुधवार रुड़की नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई भाजपा की विशाल आभार रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नकल विरोधी कानून भ्रष्टाचारियों के ऊपर लगाम कसने के लिए लाया गया है। अब कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के बारे में नही सोचेगा। जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा आज प्रदेश का हर एक युवा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहा है। भाजपा सरकार लगातार युवाओं के हित में कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा भाजपा की राज्य सरकार लगातार युवाओं के हित में कार्य कर रही है कुछ लोगों ने गलत कृत्य करते हुए भर्ती परीक्षाओं को प्रभावित करने की ओछी हरकत की ऐसे लोगों को सरकार ने सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून अब ऐसे लोगों पर नकेल कसने का कार्य करेगा और ऐसे लोग अब इस प्रकार का कृत्य करने के बारे में सोचेंगे भी नही। ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा नकल विरोधी कानून लाकर सरकार ने युवाओं को लाभ पहुंचाने का काम किया है। युवाओं के हितों के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में अगर कोई अपराध करने की सोचता भी है तो उसे उसका अंजाम भुगतना पड़ता है। कुछ लोगों ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का प्रयास किया उन्हे सरकार ने सजा दिलवाने का कार्य किया और अब नकल विरोधी कानून ऐसे लोगों पर शिंकजा कसेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने युवाओं के लिए कानून विरोधी बिल पास करा कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। रैली नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर नगर के बाजारो से होते हुए रुड़की टॉकीज स्थित महाराणा प्रताप चौक पर आभार रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर रैली में महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनुज सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अफजाल अली, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, डा. अनिल शर्मा, राजकुमार पुंडीर, भीम सिंह, रवी मोहन सैनी, श्यामवीर सैनी, ध्रुव गुप्ता, कीतेंद्र सैनी, महेंद्र काला, बृजेश त्यागी, लक्ष्य वीर सैनी, तेजसिंह सैनी, ठाकुर मोहित, भरत कपूर, पंकज नंदा, दीपक अरोड़ा, एचपी काला, टोनी गंगा भक्त, धीर सिंह, जेपी शर्मा, दया शर्मा, विवेक चौधरी, पुष्कर भाटिया, जितेंद्र तोमर, संजय अरोड़ा, प्रदीप पाल, विकास पाल, सावित्री मंगला, रीना अग्रवाल, ममता राणा, वैजयंती माला, नीरज रंधावा, गीता गोस्वामी, प्रतिभा चौहान, मुकेश अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सुनील साहनी, सलमान, सतीश यादव, सुशील त्यागी, नितिन उपाध्याय, विजय रावत, चंद्रप्रकाश बाटा, सुबोध शर्मा, राजेश सैनी, धीरज पाल, मोहित राष्ट्रवादी सैनी, शुभम जट राणा, दीपक पांडे, सौरभ सिंघल, सूरज नेगी, वीरमति यादव, सागर गोयल, ललित मोहन अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल, सचिन कश्यप, संजय कश्यप, अवजाल अली, नरेश शर्मा, तरुण शर्मा, रजत गौतम, रामगोपाल कंसल, मुकेश अग्रवाल, राजपाल बेलडा आदि शामिल रहे।

