कार्यकर्ता सममेलन में पहुंचे  निशंक व जिला अध्यक्ष प्रजापति को माला भेंट कर पूर्वी मंडल अध्यक्ष नील कमल शर्मा व ममता सरीन ने किया स्वागत,,,

कार्यकर्ता सममेलन में पहुंचे निशंक व जिला अध्यक्ष प्रजापति को माला भेंट कर पूर्वी मंडल अध्यक्ष नील कमल शर्मा व ममता सरीन ने किया स्वागत,,,

कार्यकर्ता सममेलन में पहुंचे  निशंक व जिला अध्यक्ष प्रजापति को माला भेंट कर पूर्वी मंडल अध्यक्ष नील कमल शर्मा व ममता सरीन ने किया स्वागत,,,

रुड़की

अनवर राणा

भारतीय जनता पार्टी रुड़की पूर्वी मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष नील कमल शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कल रात तक चले भारतीय जनता पार्टी के महा संपर्क अभियान के अंतर्गत नगर निगम रुड़की के सभागार में आयोजित विधानसभा रूडकी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में उनके द्वारा अपने मंडल रुड़की पूर्वी में हरिद्वार लोकसभा के सांसद डा० रमेश पोखरियाल निशंक तथा भारतीय जनता पार्टी रुड़की के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के पधारने पर नगर निगम रुड़की के द्वार पर दोनों अतिथियों को माला भेंट करके सम्मेलन में आई सभी महिलाओं की ओर से उनका स्वागत किया गया ! सम्मेलन में सम्मानित किए गए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की श्रेणी में रुड़की पूर्वी मंडल की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता ममता सरीन को मुख्य अतिथि हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक तथा विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी तथा भारतीय जनता पार्टी रुड़की के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति द्वारा सम्मानित किया गया ! ममता सरीन के पति स्वर्गीय रमेश सरीन भारतीय जनता पार्टी रुड़की के मंडल अध्यक्ष तथा नगर पालिका रुड़की के कई बार सभासद रह चुके हैं आज भी उनकी पत्नी ममता सरीन तथा उनका पूरा परिवार भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हैं ममता सरीन वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की पूर्वी मंडल की उपाध्यक्ष हैं ! भारतीय जनता पार्टी रुड़की पूर्वी मंडल की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलकमल शर्मा द्वारा ममता सरीन को सम्मानित किये जाने पर मुख्य अतिथि लोकसभा हरिद्वार के सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक तथा विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डा०कल्पना सैनी तथा भारतीय जनता पार्टी रुड़की के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति तथा कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला महामंत्री आदेश सैनी तथा पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है!

उत्तराखंड