भाजपा की डबल इंजन सरकार जनांकांक्षाओं पर पूरी तरह साबित हुई असफल ,,,भावना पांडेय

भाजपा की डबल इंजन सरकार जनांकांक्षाओं पर पूरी तरह साबित हुई असफल ,,,भावना पांडेय

भाजपा की डबल इंजन सरकार जनांकांक्षाओं पर पूरी तरह साबित हुई असफल ,,,भावना पांडेय

उत्तराखंड को भाजपा व कोंग्रेस ने बारी बारी से लूटा,,,

रुड़की।

अनवर राणा।

केबिनेट जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडेय ने कहा कि पिछले छह सालों में भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है।उत्तराखण्ड की जनता जिन मुद्दों को लेकर अलग राज्य की कल्पना की थी उनको दरकिनार कर भाजपा पहाड़ के विकास की बजाय अपने विकास में लगी है।इसका प्रत्यक्ष परिणाम भी जनता के सामने छह साल में तीन तीन मुख्यमंत्री बदले ओर जनता का कोई विकास नहीं हुआ है,जबकि प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनाई है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  वायदा किया था कि केंद्र में भाजपा की सरकार है अगर उत्तराखंड की जनता ने प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने में मदद की तो प्रदेश का चहुमुखी विकास कराया जायेगा।उत्तराखंड की जनता ने भी प्रधानमंत्री के वायदे पर विश्वास कर पुनः 2022 में भी भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत की बनाई है।उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वायदों पर खरा नहीं उतर रही है,बल्कि भाजपा सरकार विकास की बजाय आपसी गुटबाजी ओर मुखियाओं को बदल कर समय पूरा करती नजर आ रही है।जेसीपी पार्टी की अध्यक्ष का कहना है कि इस सरकार में पहाड़ों से लोग पलायन करने पर मजबूर है,वहीं सड़को व बेरोजगार युवकों की हालत बद से बदतर होती जा रही लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।उन्होंने कहा कि जनता केबिनेट पार्टी की सरकार बनी तो सबसे पहले बेरोजगार युवकों को रोजगार व पहाड़ के पलायन को रोकने का काम करेगी।जेसीबी अध्यक्ष भावना पांडेय का कहना  यह है  कि भाजपा व कोंग्रेस ने प्रदेश की जनता को बारी बारी से लूटने का जो मंसूबा बनाया हुआ है अब जेसीबी पार्टी उसको हरगिज पूरा नहीं होने देगी।

 

उत्तराखंड