थाना कलियर की बिल्डिंग को कप्तान अजय सिंह ने अब्दालशाह दरगाह के निकट बनाने की जगह का किया निरीक्षण,,,
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 5 वर्षीय बच्चे की तलाश पुलिस ने की तेज,,,
कलियर:
अनवर राणा।
घर से खेलने के लिए निकला 5 वर्षीय बालक अचानक सन्दिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे की माँ ने पुलिस को सूचना देकर बच्चे को तलाश करने की मांग की। उधर बच्चा चोरी होने के शक में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांचपड़ताल शुरू कर दी। सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी पिरान कलियर पहुँचे है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।पुलिस के मुताबिक सलमान निवासी चाँदपुर फिना बस्ती जिला बिजनौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की वह बाबा गुलाम जिलानी की दरगाह के पास वाली कालोनी में किराये के एक मकान में रहता है। मंगलवार को उसका 5 वर्षीय बच्चा हमजा घर से खेलने के लिए निकला था।काफी देर बाद भी जब वह घर वापस नही लौटा तो उन्होंने अपने बच्चे को दरगाह ओर आसपास क्षेत्र में काफी तलाश किया।लेकिन बच्चे का कुछ पता नही चल पाया। पीड़ित पिता ने पुलिस से अपने बच्चे को तलाशने की मांग की है। वही कलियर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुट गई है। सूचना पर एसएसपी अजय सिंह, रुड़की सीओ पल्लवी त्यागी पिरान कलियर पहुँचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बच्चें के लापता होने के बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और बच्चे की तलाश में कई अलग अलग टीमो का गठन किया गया हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चें की तलाश की जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कलियर थाने के भवन के लिए जो जमीन का प्रस्ताव किया गया हैं, उस पर भी जानकारी की गई हैं, जिससे थाने के भवन का निर्माण कार्य जल्द किया जा सकें।

