भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मां शाकंभरी के दरबार नवाया शीश,,,

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मां शाकंभरी के दरबार नवाया शीश,,,

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मां शाकंभरी के दरबार नवाया शीश,,,

देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी मन्नतें

बेहट।

ब्यूरो।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने मां शाकंभरी देवी के मंदिर पहुंचकर शीश नवाया ओर देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी।
बृहस्पतिवार को देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचें ओर मान्यताओं के अनुसार सर्वप्रथम बाबा भूरादेव के दरबार में शीश नवाने के बाद मां शाकंभरी देवी के दरबार में पहुंचे ओर माता रानी के दर्शन कर शीश नवाकर देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। मां शाकंभरी के दर्शनों के बाद मंदिर परिक्षेत्र में स्थित सिद्धपीठ मां बगलामुखी के दरबार में शीश नवाया। इस दौरान सिद्धपीठ मां बगलामुखी के आचार्य पंडित प्रमोद शर्मा व पंडित नितिन शर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मां शाकंभरी देवी व मां बगलामुखी के चित्र भेंट किए। इस अवसर पर उनके साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी, जिला मंत्री पंडित अमन कौशिक, अंकित तिवारी, मनोज चौहान, शाकुम्भरी मण्डल अध्यक्ष नीरज चौहान, तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायाब तहसीलदार संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड