सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री….

उत्तराखंड:

ब्यूरो

दीपावली की रात चलता हुआ पटाखा एक टेंट गोदाम में गिरने से भीषण आग लग गई और अंदर सो रहे तीन लोग जिंदा जल गए। हादसा हल्द्वानी में हुआ। दूसरी तरफ 24 घंटे से भी अधिक समय से उत्तरकाशी की टनल में फंसे मजदूर के सकुशल बचने की राहत भरी खबर आ रही है। राहत में बचाव कार्य में जुटी टीम का मजदूरों से संपर्क हो गया है। वॉकी-टॉकी के माध्यम से बातचीत में मजदूरों ने खाना मंगाया है। ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए डाली गई पाइपलाइन के माध्यम से मजदूर तक खाने के रूप में चना चबना भेजा जा रहा है। वहीं घटना को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ही उत्तरकाशी पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य का जायज लेते हुए सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी में नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है।  अधिकांश दीपावली मनाने के लिए घर गए थे। जबकि रामनगर के मालधनचौड़ निवासी तीन लोग गोदाम में सो रहे थे। रात 11: 30 बजे टेंट हाउस में अचानक आग लग गई। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अंदर सो रहे तीनों कर्मचारी आग की लपटों में घिर गए। दमकल की पांच गाड़ियों ने कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। टीम अंदर पहुंची और तीन कर्मचारियों के जले शव बरामद किए। उनकी पहचान रविन्द्र पुत्र चंदन राम

गांधी नगर मालधनचौड़, रामनगर

कृष्णा कुमार निवासी गांधी नगर मालधनचौड़, रोहित पुरी पुत्र राजेंद्र पुरी धारी, नैनीताल के रूप में हुई। प्रथम दृश्या रात में जलता हुआ पटाखा या रॉकेट टेंट गोदाम में गिरने से आग लगी है और आज से झुलस कर तीनों कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

——————–

“सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री….

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए। मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के सम्बंध में पूरी जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। पूरी रात रेस्क्यू चला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे और विशेषज्ञों की टीमें मौके पर जुटी है। सुरंग में फंसे लोग पूरी तरह ठीक हैं और उनसे बात भी हो रही है। उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें गंभीर हैं। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रेलमंत्री ने भी इस सम्बंध में बात की है। प्रधानमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि सुरंग में चल रहा रेस्क्यू जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और वहां फंसे सभी 40 लोगों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

———————-

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। टनल में मलवा हटाने का कार्य लगातार जारी है। वायरलेस वाकी-टॉकी से अंदर फंसे मजदूरों से सम्पर्क हुआ है, सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है, मजदूरों के लिये कैम्प्रेसर के माध्यम से कुछ खाने के पैकेट अंदर भिजवाये गये हैं। टनल में पानी के पाइप के जरिये लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।पंच👊नामा ब्यूरो
उत्तराखंड: दीपावली की रात चलता हुआ पटाखा एक टेंट गोदाम में गिरने से भीषण आग लग गई और अंदर सो रहे तीन लोग जिंदा जल गए। हादसा हल्द्वानी में हुआ। दूसरी तरफ 24 घंटे से भी अधिक समय से उत्तरकाशी की टनल में फंसे मजदूर के सकुशल बचने की राहत भरी खबर आ रही है। राहत में बचाव कार्य में जुटी टीम का मजदूरों से संपर्क हो गया है। वॉकी-टॉकी के माध्यम से बातचीत में मजदूरों ने खाना मंगाया है। ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए डाली गई पाइपलाइन के माध्यम से मजदूर तक खाने के रूप में चना चबना भेजा जा रहा है। वहीं घटना को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ही उत्तरकाशी पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य का जायज लेते हुए सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी में नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है। अधिकांश दीपावली मनाने के लिए घर गए थे। जबकि रामनगर के मालधनचौड़ निवासी तीन लोग गोदाम में सो रहे थे। रात 11: 30 बजे टेंट हाउस में अचानक आग लग गई। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अंदर सो रहे तीनों कर्मचारी आग की लपटों में घिर गए। दमकल की पांच गाड़ियों ने कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। टीम अंदर पहुंची और तीन कर्मचारियों के जले शव बरामद किए। उनकी पहचान रविन्द्र पुत्र चंदन राम
गांधी नगर मालधनचौड़, रामनगर
कृष्णा कुमार निवासी गांधी नगर मालधनचौड़, रोहित पुरी पुत्र राजेंद्र पुरी धारी, नैनीताल के रूप में हुई। प्रथम दृश्या रात में जलता हुआ पटाखा या रॉकेट टेंट गोदाम में गिरने से आग लगी है और आज से झुलस कर तीनों कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
——————–
“सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री….
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए। मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के सम्बंध में पूरी जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। पूरी रात रेस्क्यू चला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे और विशेषज्ञों की टीमें मौके पर जुटी है। सुरंग में फंसे लोग पूरी तरह ठीक हैं और उनसे बात भी हो रही है। उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें गंभीर हैं। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रेलमंत्री ने भी इस सम्बंध में बात की है। प्रधानमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि सुरंग में चल रहा रेस्क्यू जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और वहां फंसे सभी 40 लोगों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।
———————-
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। टनल में मलवा हटाने का कार्य लगातार जारी है। वायरलेस वाकी-टॉकी से अंदर फंसे मजदूरों से सम्पर्क हुआ है, सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है, मजदूरों के लिये कैम्प्रेसर के माध्यम से कुछ खाने के पैकेट अंदर भिजवाये गये हैं। टनल में पानी के पाइप के जरिये लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

उत्तराखंड