धनतेरस से एक दिन पहले चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग पर मिले महिला की शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं,,,

धनतेरस से एक दिन पहले चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग पर मिले महिला की शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं,,,

धनतेरस से एक दिन पहले चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग पर मिले महिला की शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं,,,

हरिद्वार:

ब्यूरो

धनतेरस से एक दिन पहले चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग पर मिले महिला की शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। अभी तक की पड़ताल में साफ हो गया है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। इसलिए पुलिस ने परिजन बनकर अंतिम संस्कार कराने के साथ ही वादी के तौर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। ताकि महिला को इंसाफ दिलाया जा सके। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर कई अलग-अलग पुलिस टीमें शिद्दत से महिला की शिनाख्त कराने में जुटी हैं। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। सीसीटीवी कैमरों से कुछ सुराग मिलने पर जल्द ही हत्या का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। महिला के एक हाथ पर मेंदही से राम और दूसरे हाथ पर मांझी लिखा हुआ है। महिला के बिहार मूल के होने की ज्यादा संभावना जताई जा रही है। वहीं, हत्या करने वाला भी प्रेमी, मंगेतर या पति में से कोई एक हो सकता है।

—————

गुरूवार को चंडीदेवी रोपवे मार्ग से कुछ दूरी पहले पैदल मार्ग से सटे जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिसिया पड़ताल में साफ हुआ था कि संभवत गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। शिनाख्त न होने पर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। 72 घंटे बाद शिनाख्त न होने पर सोमवार को शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला दबाकर करने की पुष्टि हुई है। पुलिस टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में महिला की पहचान कराने में जुटी हैं। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि चंडी चौकी प्रभारी अशोक रावत की तरफ से अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर केस सुलझा लिया जाएगा।हरिद्वार: धनतेरस से एक दिन पहले चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग पर मिले महिला की शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। अभी तक की पड़ताल में साफ हो गया है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। इसलिए पुलिस ने परिजन बनकर अंतिम संस्कार कराने के साथ ही वादी के तौर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। ताकि महिला को इंसाफ दिलाया जा सके। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर कई अलग-अलग पुलिस टीमें शिद्दत से महिला की शिनाख्त कराने में जुटी हैं। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। सीसीटीवी कैमरों से कुछ सुराग मिलने पर जल्द ही हत्या का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। महिला के एक हाथ पर मेंदही से राम और दूसरे हाथ पर मांझी लिखा हुआ है। महिला के बिहार मूल के होने की ज्यादा संभावना जताई जा रही है। वहीं, हत्या करने वाला भी प्रेमी, मंगेतर या पति में से कोई एक हो सकता है।
—————
गुरूवार को चंडीदेवी रोपवे मार्ग से कुछ दूरी पहले पैदल मार्ग से सटे जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिसिया पड़ताल में साफ हुआ था कि संभवत गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। शिनाख्त न होने पर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। 72 घंटे बाद शिनाख्त न होने पर सोमवार को शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला दबाकर करने की पुष्टि हुई है। पुलिस टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में महिला की पहचान कराने में जुटी हैं। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि चंडी चौकी प्रभारी अशोक रावत की तरफ से अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर केस सुलझा लिया जाएगा।

उत्तराखंड