रुड़की राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव – 2023 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शनिवार को हुआ शुभारंभ ,,,

रुड़की राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव – 2023 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शनिवार को हुआ शुभारंभ ,,,

रुड़की राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव – 2023 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शनिवार को हुआ शुभारंभ ,,,

विज्ञान में बेहतर काम करने वाले बाल वैज्ञानिकों को 20 नवंबर को किया जायेगा सम्मानित ,,,

रुड़की।

अनवर राणा।

विधायक प्रदीप बत्रा ने डॉ एपीजे अबुलकलाम राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में  बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग ।इस अवसर पर बंदना गब्रयाल (निदेशक,अकादमिक,शोध एवं प्रशिक्षण,उत्तराखण्ड,देहरादून) भी मौजूद रही।उन्होंने बाल वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन किया।

 इस विज्ञान महोत्सव में प्रदेश के 13 जिलों के बाल वैज्ञानिकों के बनाए गए मॉडलों को शामिल किया गया. जिसमें भविष्य में आने वाले वैज्ञानिकों की झलक देखने को मिली.विज्ञान महोत्सव में विज्ञान, गणित, पर्यावरण, महामारी, सामाजिक एवं वैज्ञानिक क्षेत्र को लेकर छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन मॉडल बनाए हैं. 13 जिलों के करीब 200 छात्र-छात्राएं बाल वैज्ञानिक विज्ञान महोत्सव में भाग ले रहे हैं. इसके अलावा विज्ञान महोत्सव में सामाजिक, पर्यावरण सहित अन्य मुद्दे पर ड्रामा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है.प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी जिलों के अलग-अलग स्कूलों के बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा को दिखाने का काम पर हैं. विज्ञान में बेहतर काम करने वाले बाल वैज्ञानिकों को 20 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा।राज्य शौक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद,उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव – 2023 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में किया। जिसमें राज्य के समस्त बाल वैज्ञानिकों ने बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाये गए विज्ञान मॉडल एवं विज्ञान नाटकों की अति सराहना की गई। उन्होने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा विशम परिस्थितियों में भी इस प्रकार का प्रदर्शन करना सराहनीय है।उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राजकीय विद्यालयों से पढ़े कई उच्च पद आसीन महानुभावों का उदाहरण देते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यक्रम पहुंचकर काफी खुशी व्यक्त की। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विज्ञान को समाज के हित के लिए उपयोग करने के लिए जोर दिया। साथ ही समस्त आयोजक मंडल का धन्यवाद दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने विज्ञान की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान को आधुनिक काल में महोत्सव की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा के साथ समस्त अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उत्तराखंड