भाजपा नेत्री की बेशकीमती संपत्ति कब्जाने के लिए एक संत व पति-पत्नी ने मिलकर बड़ा कर डाला फर्जीवाड़ा,,,

हरिद्वार:

अनवर राणा

भाजपा नेत्री की बेशकीमती संपत्ति कब्जाने के लिए एक संत व पति-पत्नी ने मिलकर बड़ा फर्जीवाड़ा कर डाला। आरोपियों ने एक फर्जी मुकदमा कोर्ट में दायर किया। फिर भाजपा नेत्री की तरफ से फर्जी समझौतानामा दाखिल करते हुए कोर्ट से डिक्री करा ली। फर्जीवाड़े का खेल यहीं पर नहीं रुका, इन दस्तावेजों के आधार पर नगर निगम में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। मामला ऋषिकुल क्षेत्र का है। फर्जीवाड़े की पाेल खुलने पर भाजपा नेत्री के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

भाजपा नेत्री अश्वनी चौहान निवासी पुरुषोत्तम विहार कनखल ने पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी एक संपत्ति ऋषिकुल क्षेत्र में है। आरोप लगाया कि राजकुमार निवासी ग्राम टांडा जलालपुर लक्सर, बाबा हरिओम पुरी निवासी नागल आश्रम नजीबाबाद हाल निवासी जूना अखाड़ा आश्रम, पूजा शर्मा व मनोज शर्मा निवासीगण गोविंदपुरी ने टीनशेड डालकर उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। जानकारी जुटाने पर पता चला कि उन्होंने एक फर्जी सिविल कोर्ट का दस्तावेज तैयार कर नगर निगम के गृहकर में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उन्होंने जब कोर्ट में प्रमाणित प्रति लेने के लिए आवेदन किया तो पता चला कि कोर्ट ने इस तरह पत्र नगर निगम को जारी नहीं किया है। तब उन्होंने और जानकारी जुटाई।

——————–

पहली तारीख पर ही कर दिया खेल

महिला नेत्री अश्वनी चौहान ने बताया कि फर्जीवाड़े का पूरा खेल बाबा हरिओम पुरी के नाम एक फर्जी वसीयत के आधार पर खेला गया है। आरोपियों ने सिविल कोर्ट में एक वाद दायर किया गया। न तो उसे पार्टी बनाया गया न ही उसे इस संबंध में जानकारी हुई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने पहली तारीख में कोर्ट में पेश होकर आपसी समझौता दाखिल करते हुए कोर्ट से डिक्री करा ली। जिसके बाद धर्मराज सैनी, उत्तम गिरी उर्फ उपेंद्र तिवारी, पीतांबर दास नाम आदि के साथ मिलाकर उनकी संपत्ति पर कब्जा भी करना चाहा। विरोध करने पर उससे 20 लाख की रंगदारी मांगते हुए उसे व उसके परिवार की हत्या करवा देने की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

——————–हरिद्वार: भाजपा नेत्री की बेशकीमती संपत्ति कब्जाने के लिए एक संत व पति-पत्नी ने मिलकर बड़ा फर्जीवाड़ा कर डाला। आरोपियों ने एक फर्जी मुकदमा कोर्ट में दायर किया। फिर भाजपा नेत्री की तरफ से फर्जी समझौतानामा दाखिल करते हुए कोर्ट से डिक्री करा ली। फर्जीवाड़े का खेल यहीं पर नहीं रुका, इन दस्तावेजों के आधार पर नगर निगम में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। मामला ऋषिकुल क्षेत्र का है। फर्जीवाड़े की पाेल खुलने पर भाजपा नेत्री के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड