चार दिन पूर्व नहर से मिले एक व्यक्ति और महिला के शव के सनसनीखेज मामले का दून पुलिस पर्दाफाश करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार,,,

देहरादून:

चार दिन पूर्व नहर से मिले एक व्यक्ति और महिला के शव के सनसनीखेज मामले का दून पुलिस पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल महिला और पुरुष की मौत नहर में डूबने से नही हुई थी बल्कि वाहन के टकराने से हुई थी, आरोपी चालक ने पुलिस से बचने के लिए लाख कोशिशें की लेकिन कहते है अपराधी कितना ही शातिर क्यों ना हो कोई ना कोई सुबूत छोड़ ही जाता है। पुलिस ने वाहन के एक छोटे से पार्ट के जरिये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने दोनो मौत की कहानी से पर्दा उठाते हुए अपना जुर्म कुबूल किया।

दरअसल बीती 26 नवंबर को थाना बसन्त विहार पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में दरू चौक से आगे परवल रोड के किनारे नहर में एक महिला व एक पुरुष के शव पडे हैं, सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की, तो मृतकों की पहचान संदीप मोहन धस्माना पुत्र मदन मोहन धस्माना, निवासी अंबीवाला, थाना बसंत विहार, उम्र 40 वर्ष व मृतिका महिला हेमलता पत्नी सुनील निवासी पीताम्बरपुर थाना बसंत विहार उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों व 200 लोगों से पूछताछ करने व घटनास्थल के पास एक वाहन का छोटा पार्ट मिलने पर काम किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उस वाहन को चिन्हित कर लिया। वाहन चालक से जानकारी करने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी चालक ने पूछताछ में बताया कि वह लोडर वाहन से आसपास के क्षेत्र में दूध सप्लाई करता है। घटना के दिन उसके वाहन की एक हेडलाइट खराब होने के कारण सड़क पर चल रहे एक पुरुष व महिला उससे टकरा गई थी, टक्कर लगने के कारण महिला सड़क किनारे नहर में जा गिरी जबकि पुरुष सड़क पर गिर गया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी चालक ने पुरुष को भी सड़क से घसीटकर नहर में फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक शाहरुख पुत्र सईद अहमद निवासी ग्राम रसूलपुर बेहत को गिरफ्तार कर लिया साथ वाहन को कब्जे में ले लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जारही है। सनसनीखेज मामले का खुलासा करने पर पुलिस की सराहना करते हुए पुलिस महानिरीक्षक गढवाल ने दस हजार रू0 के नगद पुरूस्कार से पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

——————————–

पुलिस टीम…..

1. महादेव प्रसाद उनियाल (थानाध्यक्ष थाना बसन्त विहार जनपद देहरादून)

2. कमल सिंह रावत (वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बसन्त विहार देहरादून)

3. उ0नि0 अजय रावत थाना बसन्त विहार देहरादून।

4. कानि0 ना0पु0 अमित रावत थाना बसन्त विहार देहरादून।

5. कानि0 ना0पु0 संजय राणा थाना बसन्त विहार देहरादून।

6. कानि0 ना0पु0 शार्दुल विक्रम थाना बसन्त विहार देहरादून।

7. कानि0 ना0पु0 गौरव कुमार थाना बसन्त विहार देहरादून।

8. हे0कानि0 ना0पु0 दीपक सिंह थान बसन्त विहार देहरादून।

पुलिस टीम एसओजी…..

1. उ0नि0 लोकेन्द्र बहुगुणा एसओजी प्रभारी देहरादून।

2. कानि0 नरेन्द्र एसओजी देहरादून।

पुलिस टीम कोतवाली देहरादून…..

1-उ0नि0 चिन्तामणि मैठाणी कोतवाली देहरादून।

2. कानि0 धीरेन्द्र थाना कोतवाली देहरादून।

पुलिस टीम रायपुर देहरादून…….

1. कानि0 दीप प्रकाश थाना रायपुर

2. कानि0 रविन्द्र टम्टा  थाना रायपुर

देहरादून: चार दिन पूर्व नहर से मिले एक व्यक्ति और महिला के शव के सनसनीखेज मामले का दून पुलिस पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल महिला और पुरुष की मौत नहर में डूबने से नही हुई थी बल्कि वाहन के टकराने से हुई थी, आरोपी चालक ने पुलिस से बचने के लिए लाख कोशिशें की लेकिन कहते है अपराधी कितना ही शातिर क्यों ना हो कोई ना कोई सुबूत छोड़ ही जाता है। पुलिस ने वाहन के एक छोटे से पार्ट के जरिये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने दोनो मौत की कहानी से पर्दा उठाते हुए अपना जुर्म कुबूल किया।

Uncategorized