पुलिस चौकी के समीप मिला था शव, अर्धनग्न मिलने का राज़ खुलना बाकीअर्ध,,,

हरिद्वार:

पथरी क्षेत्र में देहरादून के ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या के पीछे नशे के चलते झगड़े की वजह निकाल कर सामने आई है। शराब के ठेके पर मुलाकात होने के बाद आरोपी राजमिस्त्री और ग्रामीण के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ। राजमिस्त्री ने गन्ने से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने जिला पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले से पर्दा उठाया और पुलिस टीम को शाबाशी दी।

————

पुलिस चौकी के समीप मिला था शव

धनपुरा और फेरुपुर के बीच एक गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। आस पास के ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त का प्रयास करने पर धनपुरा के एक ग्रामीण ने उसे पहचान लिया और पुलिस को बताया कि व्यक्ति ने ज्वालापुर में उसके परिचित युसुफ के यहां लंबे समय तक काम किया है। तब पुलिस ने युसुफ से संपर्क किया और मृतक की शिनाख्त महेंद्र पुत्र प्रकाश सिंह उमर 55 साल निवासी डांडीपुर थाना सहसपुर देहरादून के रूप में कराते हुए परिजनों को सूचना दी थी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि महेंद्र के भाई पाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पथरी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हर एंगल से मामले की छानबीन की। अहम सुराग हाथ लगने पर एक राजमिस्त्री को गिरफ्तार किया गया।

—————

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ऋतिक पुत्र अमर सिंह निवासी धनपुरा पथरी ने पूछताछ में बताया कि शराब के ठेके पर पहली बार उसकी मुलाकात महेंद्र से हुई थी। महेंद्र शराब पीने का आदी था। जबकि ऋतिक चरस पीता है। महेंद्र ने उसे बीड़ी पीने के लिए मांगी। ऋतिक ने बताया कि महेंद्र पहले से शराब पी हुई थी इसके बाद बीड़ी पीने से उसका नशा बढ़ गया। बताया कि वह उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जिस पर ऋतिक ने खेत से गन्ना तोड़कर पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर पहुंच कर मिट्टी से सने अपने कपड़े भी धुल दिए। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद में भागने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान, उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल नारायण राणा, अनिल पंवार, जयपाल और मुकेश चौहान शामिल रहे।

————–

अर्धनग्न मिलने का राज़ खुलना बाकी

आरोपी से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर यह तो साफ हो गया है कि ठेके पर मुलाकात के बाद दोनों वहां से साथ निकले थे। लेकिन महेंद्र सिंह का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। इसके पीछे का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हाथापाई के दौरान महेंद्र के कपड़े फट गए थे। लेकिन इसको लेकर आसपास के क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं भी बनी हुई हैं।हरिद्वार: पथरी क्षेत्र में देहरादून के ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या के पीछे नशे के चलते झगड़े की वजह निकाल कर सामने आई है। शराब के ठेके पर मुलाकात होने के बाद आरोपी राजमिस्त्री और ग्रामीण के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ। राजमिस्त्री ने गन्ने से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने जिला पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले से पर्दा उठाया और पुलिस टीम को शाबाशी दी।
————
पुलिस चौकी के समीप मिला था शव
धनपुरा और फेरुपुर के बीच एक गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। आस पास के ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त का प्रयास करने पर धनपुरा के एक ग्रामीण ने उसे पहचान लिया और पुलिस को बताया कि व्यक्ति ने ज्वालापुर में उसके परिचित युसुफ के यहां लंबे समय तक काम किया है। तब पुलिस ने युसुफ से संपर्क किया और मृतक की शिनाख्त महेंद्र पुत्र प्रकाश सिंह उमर 55 साल निवासी डांडीपुर थाना सहसपुर देहरादून के रूप में कराते हुए परिजनों को सूचना दी थी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि महेंद्र के भाई पाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पथरी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हर एंगल से मामले की छानबीन की। अहम सुराग हाथ लगने पर एक राजमिस्त्री को गिरफ्तार किया गया।
—————
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ऋतिक पुत्र अमर सिंह निवासी धनपुरा पथरी ने पूछताछ में बताया कि शराब के ठेके पर पहली बार उसकी मुलाकात महेंद्र से हुई थी। महेंद्र शराब पीने का आदी था। जबकि ऋतिक चरस पीता है। महेंद्र ने उसे बीड़ी पीने के लिए मांगी। ऋतिक ने बताया कि महेंद्र पहले से शराब पी हुई थी इसके बाद बीड़ी पीने से उसका नशा बढ़ गया। बताया कि वह उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जिस पर ऋतिक ने खेत से गन्ना तोड़कर पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर पहुंच कर मिट्टी से सने अपने कपड़े भी धुल दिए। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद में भागने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान, उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल नारायण राणा, अनिल पंवार, जयपाल और मुकेश चौहान शामिल रहे।
————–
अर्धनग्न मिलने का राज़ खुलना बाकी
आरोपी से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर यह तो साफ हो गया है कि ठेके पर मुलाकात के बाद दोनों वहां से साथ निकले थे। लेकिन महेंद्र सिंह का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। इसके पीछे का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हाथापाई के दौरान महेंद्र के कपड़े फट गए थे। लेकिन इसको लेकर आसपास के क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं भी बनी हुई हैं।

उत्तराखंड