थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ,,,

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ,,,

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ,,,

देहरादून:

पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस स्ट्रीट क्राइम अपराधियों पर सख्त रुख अपनाए हुए है। ऐसे अपराधियों को लगातार सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है। इसी कड़ी में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लुटा गया मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनो आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया हैं।
पुलिस के मुताबिक बीती 5 नवंबर को रेवा रावत पत्नी भरत सिंह निवासी बन्नू स्कूल रेस कोर्स ने थाना नेहरू कालोनी पुलिस को तहरीर देकर बताया की दो मोटरसाइकिल सवारों ने एसजीआर स्कूल रेसकोर्स के पास से उनका मोबाइल लूट लिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। स्ट्रीट क्राइम के अनावरण करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने थानाध्यक्ष नेहरू को निर्देश किया, जिसके बाद पुलिस टीम का गठन कर सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस के माध्यम से घटना को अंजाम देने वाले दोनो आरोपियों को सीमेंट रोड डालनवाला से गिरफ़्तार किया कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व लूटा गया मोबाइल फोन बारामद कर लिया गया।
—————————————-
गिरफ्तार आरोपी…..
1:- परविंदर उर्फ बिन्नी पुत्र चरणजीत सिंह निवासी 6 नदी रोड रिस्पना रोड कार्यशाला वाली गली थाना डालनवालाउम्र-29वर्ष
2:- दीपक रावत पुत्र स्वर्गीय भरत रावत निवासी 220 पुराना डालनवाला देहरादून उमरा 33 वर्ष
—————————————-
पुलिस टीम…..
(1)म0उ0नि0 कुसुम पुरोहित चौकी प्रभारी देहरादून
(2)कॉ0 मुकेश जोशी थाना नेहरू कॉलोनी
(3) का0 अनिल सिंह थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
(4) का0 बृजमोहन थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
(5)का0 श्रीकान्त ध्यानी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
(6)का0 आशीष राठी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

उत्तराखंड