नए साल की पार्टी करने घर से निकले किशोर की हत्या में उसकी मां के आया प्रेमी का हाथ,,,

हरिद्वार:

नए साल की पार्टी करने घर से निकले किशोर की हत्या में उसकी मां के प्रेमी का हाथ निकल कर सामने आया है। रिश्ते की चाची से अवैध संबंध और सवा करोड रुपए की संपत्ति के लालच में आरोपी ने 17 साल के यश उर्फ कृष का कत्ल किया था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी खुद किशोर को तलाश करने वालों में सबसे आगे था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से दूध का दूध और पानी का पानी कर दिखाया। कनखल क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्दा उठाया और इंस्पेक्टर कनखल अमरचंद शर्मा व पुलिस टीम को शाबाशी दी।

————-

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोबाल ने बताया कि कनखल की रविदास बस्ती निवासी यश उर्फ कृष 31 दिसंबर की रात नए साल की पार्टी करने निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। अगली दोपहर बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा किनारे उसका शव मिला था। सिर पर चोट के निशान मिलने से साफ था कि उसकी हत्या की गई है। यश की मां ने अमित कटारिया निवासी रविदास बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अलग-अलग एंगल से छानबीन की तो हत्या राज खुलकर सामने आ गया।

—————

पति की जगह लगी थी नौकरी

यश की मां संयोगिता नगर निगम हरिद्वार में कर्मचारी है। पति जितेंद्र की मौत होने के बाद संयोगिता की नौकरी नगर निगम में लगी थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले अमित कटारिया से उसके अवैध संबंध हो गए थे। दोनों रिश्ते में चाची भतीजे लगते थे। यश को दोनों के बीच संबंध का शक होने लगा था। वह दोनों को मिलने से मना करता था। इसीलिए अमित ने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर डाली।

————–

मिलने के लिए बनाया था अलग घर

पति की मौत के बाद रिश्ते के भतीजे से संयोगिता का रिश्ता बेहद नजदीक हो गया था। धीरे-धीरे मोहल्ले में यह बात कम होने लगी थी। इसलिए संयोगिता ने पहले से खरीदी गई मिस्सरपुर में जमीन पर एक घर बनाया। इस मकान का पूरा काम अमित कटारिया ने अपने देखरेख में कराया। मकान बनने के बाद से दोनों इस जगह पर मिलने लगे थे। लेकिन यश धीरे-धीरे बड़ा हो रहा था और रिश्तों व जायज-नाजायज़ की समझ रखने लगा था। इसीलिए उसने मां पर रोक-टोक करना शुरू कर दिया था। संयोगिता ने जब यह बात अमित को बताई तो उसने खतरनाक प्लान बनाया।

————

मासूम को ऐसे उतारा मौत के घाट

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि अमित प्लानिंग के तहत 31 दिसंबर की रात्रि अपने साथ ले गया और सबसे पहले अपने परिचित राहुल और विशाल के साथ मिश्रपुर के साथ चारों लोगों ने शराब पी। शाम 7:00 बजे के आसपास अमित ने उन दोनों लड़कों को घर भेज दिया और यश को ज्वालापुर खरीददारी के लिए ले गया। उसके बाद यश को बैरागी के पास ले जाकर फिर शराब पिलाई और जब कृष नशे में हो गया तो पहले रस्सी से गला दबाकर और फिर सिर पर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी। फिर उसने शव और स्कूटी बैरागी के पास ढलान में नीचे नदी की ओर लुडका दिया। ताकि घटनाक्रम को एक्सीडेंट का रूप दिया जा सके। घर लौटकर वह रात भर सोया नहीं और रात्रि में 1:00 बजे के आसपास वह मिस्सरपुर चला गया। हत्या करते वक्त उसके जूते व मौजों में खून के छीटें लग गए थे। इस बारे में पूछने पर अमित का कहना था कि पान की पिक गिर गई है। पुलिस ने उसकी निशादेही पर मृतक यश उर्फ कृष का मोबाईल फोन व  अमित की टीशर्ट बरामद कर ली।

———–

पुलिस टीम थाना कनखल

1- सीओ सिटी जूही मनराल

2- प्रभारी निरीक्षक अमरचन्द शर्मा

3- व0उ0 नि0 बबलू चौहान

4- उ0 नि0 भजराम चौहान

5- उ0 नि0 कमल कांत रतूडी

6- उ0 नि0 धनराम शर्मा

7- हे0का0 315 सतेन्द्र सिहं

8- हे0का0 249 रविन्द्र तोमर

9- का0 1375 मनीष रावत

10- का0 938 बलवंत सिहं

11- का0 407 सतेन्द्र सिहं

12- का0 653 उमेद सिहं

13- का0 481 अरविन्द नौटियाल

14- का0 965 संजू सैनीहरिद्वार: नए साल की पार्टी करने घर से निकले किशोर की हत्या में उसकी मां के प्रेमी का हाथ निकल कर सामने आया है। रिश्ते की चाची से अवैध संबंध और सवा करोड रुपए की संपत्ति के लालच में आरोपी ने 17 साल के यश उर्फ कृष का कत्ल किया था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी खुद किशोर को तलाश करने वालों में सबसे आगे था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से दूध का दूध और पानी का पानी कर दिखाया। कनखल क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्दा उठाया और इंस्पेक्टर कनखल अमरचंद शर्मा व पुलिस टीम को शाबाशी दी।
————-
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोबाल ने बताया कि कनखल की रविदास बस्ती निवासी यश उर्फ कृष 31 दिसंबर की रात नए साल की पार्टी करने निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। अगली दोपहर बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा किनारे उसका शव मिला था। सिर पर चोट के निशान मिलने से साफ था कि उसकी हत्या की गई है। यश की मां ने अमित कटारिया निवासी रविदास बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अलग-अलग एंगल से छानबीन की तो हत्या राज खुलकर सामने आ गया।
—————
पति की जगह लगी थी नौकरी
यश की मां संयोगिता नगर निगम हरिद्वार में कर्मचारी है। पति जितेंद्र की मौत होने के बाद संयोगिता की नौकरी नगर निगम में लगी थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले अमित कटारिया से उसके अवैध संबंध हो गए थे। दोनों रिश्ते में चाची भतीजे लगते थे। यश को दोनों के बीच संबंध का शक होने लगा था। वह दोनों को मिलने से मना करता था। इसीलिए अमित ने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर डाली।
————–
मिलने के लिए बनाया था अलग घर
पति की मौत के बाद रिश्ते के भतीजे से संयोगिता का रिश्ता बेहद नजदीक हो गया था। धीरे-धीरे मोहल्ले में यह बात कम होने लगी थी। इसलिए संयोगिता ने पहले से खरीदी गई मिस्सरपुर में जमीन पर एक घर बनाया। इस मकान का पूरा काम अमित कटारिया ने अपने देखरेख में कराया। मकान बनने के बाद से दोनों इस जगह पर मिलने लगे थे। लेकिन यश धीरे-धीरे बड़ा हो रहा था और रिश्तों व जायज-नाजायज़ की समझ रखने लगा था। इसीलिए उसने मां पर रोक-टोक करना शुरू कर दिया था। संयोगिता ने जब यह बात अमित को बताई तो उसने खतरनाक प्लान बनाया।
————
मासूम को ऐसे उतारा मौत के घाट
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि अमित प्लानिंग के तहत 31 दिसंबर की रात्रि अपने साथ ले गया और सबसे पहले अपने परिचित राहुल और विशाल के साथ मिश्रपुर के साथ चारों लोगों ने शराब पी। शाम 7:00 बजे के आसपास अमित ने उन दोनों लड़कों को घर भेज दिया और यश को ज्वालापुर खरीददारी के लिए ले गया। उसके बाद यश को बैरागी के पास ले जाकर फिर शराब पिलाई और जब कृष नशे में हो गया तो पहले रस्सी से गला दबाकर और फिर सिर पर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी। फिर उसने शव और स्कूटी बैरागी के पास ढलान में नीचे नदी की ओर लुडका दिया। ताकि घटनाक्रम को एक्सीडेंट का रूप दिया जा सके। घर लौटकर वह रात भर सोया नहीं और रात्रि में 1:00 बजे के आसपास वह मिस्सरपुर चला गया। हत्या करते वक्त उसके जूते व मौजों में खून के छीटें लग गए थे। इस बारे में पूछने पर अमित का कहना था कि पान की पिक गिर गई है। पुलिस ने उसकी निशादेही पर मृतक यश उर्फ कृष का मोबाईल फोन व अमित की टीशर्ट बरामद कर ली।
———–
पुलिस टीम थाना कनखल
1- सीओ सिटी जूही मनराल
2- प्रभारी निरीक्षक अमरचन्द शर्मा
3- व0उ0 नि0 बबलू चौहान
4- उ0 नि0 भजराम चौहान
5- उ0 नि0 कमल कांत रतूडी
6- उ0 नि0 धनराम शर्मा
7- हे0का0 315 सतेन्द्र सिहं
8- हे0का0 249 रविन्द्र तोमर
9- का0 1375 मनीष रावत
10- का0 938 बलवंत सिहं
11- का0 407 सतेन्द्र सिहं
12- का0 653 उमेद सिहं
13- का0 481 अरविन्द नौटियाल
14- का0 965 संजू सैनी

उत्तराखंड