शिवाय प्ले स्कूल का उद्घाटन प्रधान पति एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टिंकू कुमार ने रिबन काटकर किया,,,
कलियर।
ज्वालापुर विधानसभा के हददीपुर गाव में शिवाय प्ले स्कूल का उद्घाटन प्रधान पति एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टिंकू कुमार ने रिबन काटकर किया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टिंकू कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं तथा अच्छी संस्थाओं के द्वारा उनका शारीरिक एवं मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। शिक्षा देश की नीव मजबूत करने में बड़ा महत्व रखती है, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व प्रधान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रीता सैनी और रविंद्र सैनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आपको ऊंचाइयों तक पहुंचना है तो अपने गुरुजनों माता-पिता एवं बड़ों का आदर करना सीखना होगा तभी आपका भविष्य उज्जवल हो सकता है।। उन्होंने कहा कि हमें सदैव अच्छी संगत में रहकर अपना शिक्षण कार्य करना चाहिए तथा बुरे लोगों की संगत से बचना चाहिए तभी देश में एक स्वच्छ समाज का निर्माण हो सकेगा।कार्यक्रम में अमित कुमार ,नीरज सैनी, मदनपाल सैनी, शेखर सैनी, तेजपाल सैनी, रजनीश सैनी मंडल महामंत्री युवा मोर्चा, अजय सैनी ,वीनस सैनी ,पदम सिंह ,राजीव सैनी आदि उपस्थित रहे।