गौकसी की सूचना पर कलियर थाना पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी करते हुए 50 किलो गौमांस और गौकसी के उपकरण बरामद,,,

गौकसी की सूचना पर कलियर थाना पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी करते हुए 50 किलो गौमांस और गौकसी के उपकरण बरामद,,,

गौकसी की सूचना पर कलियर थाना पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी करते हुए 50 किलो गौमांस और गौकसी के उपकरण बरामद,,,
पिरान कलियर:
गौकसी की सूचना पर कलियर थाना पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी करते हुए 50 किलो गौमांस और गौकसी के उपकरण बरामद किए है साथ मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पिरान कलियर थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर गौकसी/गौतस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए है, जिसको लेकर थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया है। बीते दिन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जवाई खेड़ा कलियर में एक घर में दबिश देकर इसरार उर्फ भूरा के घर से 50 किलो गौमांस और गौकसी क उपकरण बरामद किया है। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया मौके से आरोपी इसरार उर्फ भूरा पुत्र गफ्फार थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया जिसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया मौके से बरामद मांस के स्थानीय पशुचिकित्सा अधिकारी ने सैंपल लिए जिसके बाद गौमांस को मौके पर ही गहरा गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया।
—————————————-
बरामदगी…..
1- 50 किलो गौमांस
2- 02 छुरिया
3- 01 कुल्हाड़ी
4- 01 लकड़ी का गुटका
5- 01 कांटा तराजू मय बांट
—————————————-
थाना पिरान कलियर पुलिस टीम….
1- उप निरीक्षक विनोद गोला
2- म0उ0नि0 एकता ममगई
3- हे0का0 जयप्रकाश
3- हे0का0 जमशेद अली

उत्तराखंड