लोकसभा चुनाव में सोनीपत से दांव आजमाने पर न सिर्फ सतपाल ब्रह्मचारी की किस्मत पलटी, बल्कि उनके चुनाव में मेहनत करने वाले कांग्रेसियों की कोशिश भी लाई रंग,,,

हरिद्वार:
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने हरिद्वार में विधानसभा और निकाय चुनाव में तीन बार किस्मत आजमाई। अधिकांश कांग्रेसियों ने भी सभी चुनाव में उनके लिए मेहनत की। लेकिन सफलता नहीं मिली। हालिया लोकसभा चुनाव में सोनीपत से दांव आजमाने पर न सिर्फ सतपाल ब्रह्मचारी की किस्मत पलटी, बल्कि उनके चुनाव में मेहनत करने वाले कांग्रेसियों की कोशिश भी रंग लाई। जिसे वोट दिया जाए या फिर जिसके लिए चुनाव में काम किया जाए, यदि उसे जीत मिले तो खुशी होना स्वभाविक है। सतपाल ब्रह्मचारी का नामांकन कराने से लेकर प्रचार और मतदान तक सोनीपत में डेरा डालने वाले अरविंद शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में कई अधिवक्ताओं और कांग्रेसियों ने सतपाल ब्रह्मचारी की जीत पर खुशियां मनाई।
——————-
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को सोनीपत सीट से टिकट दिलाने में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अहम भूमिका निभाई। हरिद्वार में साल 2012 और 2022 में सतपाल ब्रह्मचारी के चुनाव संयाेजक रहे अरविंद शर्मा एडवोकेट टिकट मिलने के अगले ही दिन सोनीपत पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने सतपाल ब्रह्मचारी का नामांकन कराने से लेकर मतदान तक पूरी जिम्मेदारी निभाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, विक्रम नेगी, गणेश गोदियाल के अलावा हरिद्वार से किशन कुमार ठेकेदार, प्रदीप जगता एडवोकेट, नीरव साहू, तरुण व्यास, वीरेंद्र श्रमिक, नितिन तेश्वर, नईम कुरैशी, राजवीर चौहान, वरुण बालियान, अमन गर्ग, अनुज चौधरी, सुंदर मनवाल, पुनीत चौधरी, मुकेश त्यागी ने सतपाल ब्रह्मचारी के लिए सोनीपत लोकसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में वोट मांगे। जीत मिलने पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी।
—————–

उत्तराखंड