महिलाओं के साथ हुई मोबाइल लूट की घटनाओं में थाना रानीपुर ने की बड़ी कामयाबी हासिल,,,
हरिद्वार:
पिछले दिनों महिलाओं के साथ हुई मोबाइल लूट की घटनाओं में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत रियल लाइफ बंटी और बबली की जोड़ी को गिरफ्तार किया गया है। इस जोड़ी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।
दरअसल मुकेश कुमार गुप्ता निवासी बीएचईएल हरिद्वार और प्रिया रावत निवासी रामधाम कॉलोनी रानीपुर ने अलग-अलग दिनों में रानीपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मोबाइल छीनने की शिकायत दर्ज कराई थी। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने एएसपी/सीओ सदर से महिला अपराधों पर विशेष ध्यान देते हुए जल्द से जल्द इन मामलों के खुलासे का निर्देश दिए।
एएसपी/सीओ सदर जितेंद्र मेहरा ने निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गईं, जिन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया और मैन्युअल पुलिसिंग से प्राप्त जानकारी को आपस में जोड़ते हुए मुख्य आरोपी पति-पत्नी की जोड़ी को चेकिंग के दौरान सेक्टर 1 चौक के पास से धर दबोचा। घटना में इस्तेमाल स्कूटी भी उनके पास से बरामद हुई। पूछताछ में इनके बाकी साथियों के बारे में भी अहम जानकारी मिली।
—————————————
मोबाइल लूट का तरीका…..
मुख्य आरोपी रितेश और उसकी पत्नी अपनी स्कूटी पर नाबालिग साथी के साथ गली-मोहल्लों में घूमकर राहगीरों, खासकर महिलाओं, के मोबाइल झपट लिया करते थे। साथ में महिला और बच्चा होने की वजह से लोगों को इन पर शक नहीं होता था। झपटमारी से छीने गए मोबाइल ये लोग अपने अन्य साथियों शगुन और राहुल कश्यप को बेच देते थे, जो आगे उन्हें औने-पौने दामों में बेच देते थे।
—————————————
नशे की लत….
मुख्य आरोपी और उसके साथी मेट्रिक और इंटरमीडियट पास हैं। इन सबने नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी का रास्ता चुना। रितेश, जो नशे का आदी है, अपनी पत्नी को इस काम में शामिल करके सुरक्षित महसूस करता था। नाबालिग साथी के साथ इनकी योजना होती थी ताकि इनपर किसके को शक न हो।
—————————————
पुलिस की कार्यवाही……
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपी, शगुन और राहुल कश्यप, को लूटे गए 7 मोबाइल सहित गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस की सूझबूझ और सतर्कता से इस गिरोह को पर्दाफाश हुआ। जिसने कई लोगों को आतंकित किया था।
—————————————
अपराधियों की शिक्षा और आपराधिक इतिहास….
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी रितेश 12वीं पास है, जबकि उसकी पत्नी 8वीं तक पढ़ी है। शगुन और राहुल भी 10वीं-12वीं तक शिक्षित हैं। शगुन और राहुल कश्यप के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
—————————————
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण….
1:- रितेश पुत्र महिपाल, निवासी ग्राम कुडाना, थाना शामली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी जगदगुरु आश्रम, थाना कनखल, हरिद्वार।
3:- रितेश की पत्नी, 19 वर्ष, शिक्षा 8वीं पास।
3:- शगुन पुत्र रामगोपाल, निवासी बैरागी बपरीवाला, थाना कनखल, हरिद्वार।
4:- राहुल कश्यप पुत्र स्व. भूपेन्द्र कश्यप, निवासी पंत दीप पार्किंग, लाल कोठी, थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार।
—————————————
पुलिस टीम में….
1:- ASP/CO सदर जितेंद्र मेहरा (IPS)
2:- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
3:- व0उ0नि0 मनोहर रावत
4:- उ0नि0 प्रियंका इजराल
5:- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
6:- का0 उदय नेगी
7:/ रि0 का0 विनोद