लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने विजेता पहलवानों को मेडल पहना नकद इनाम देकर किया सम्मानित,,,

लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने विजेता पहलवानों को मेडल पहना नकद इनाम देकर किया सम्मानित,,,

लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने विजेता पहलवानों को मेडल पहना नकद इनाम देकर किया सम्मानित,,,
रुड़की।
ग्राम सुनैहटी में दीपावली के अवसर पर दंगल आयोजन समिति ने कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दंगल में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने जोर-आजमाइश की।
प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ कुश्ती पुहाना (उत्तराखंड) के पहलवान सलमान और जलालाबाद (उत्तर प्रदेश) के मोनू पहलवान के बीच हुई, जिसमें सलमान ने मोनू को हराकर खिताब अपने नाम किया।
————————————-
विजेताओं का सम्मान…..
मुख्य अतिथि लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने विजेता पहलवानों को मेडल पहनाकर और नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियां न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होती हैं, बल्कि युवाओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का हौंसला भी देती हैं। साथ ही, यह प्रतियोगिताएं नई पीढ़ी को बुराइयों से दूर रखती हैं।
————————————-
प्रतियोगिता का आयोजन…..
दंगल की शुरुआत में समिति के अध्यक्ष चौधरी अर्जुन सिंह ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया, जबकि अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। दंगल की सभी कुश्तियों का संचालन कोच मनीराज यादव ने किया, जबकि सफल संचालन रुड़की के इरशाद पहलवान ने किया।
————————————-
सबसे छोटे पहलवान ने खींचा ध्यान…..
दंगल में विशेष आकर्षण का केंद्र अर्जुन सिंह का बेटा “देव” रहा, जो सबसे छोटा पहलवान था। उसकी कुश्ती ने दर्शकों का खासा मनोरंजन किया।
————————————-
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति….
इस आयोजन में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिनमें ग्राम प्रधान पालू, कुलदीप सिंह, राजपाल सिंह, मुसर्रत खलीफा, मुजम्मिल (लंढौरा), प्रधानाचार्य पूरण चन्द्र त्यागी, मुंतजिर, राहत हुसैन (पीरपुरा), राणू मुखिया, मास्टर सुभाष चंद, अरविंद, वसीम पहलवान (लाठर देवा), जयपाल सिंह जाटव (रुड़की) प्रमुख रहे।

उत्तराखंड