थाना झबरेड़ा में तैनात कांस्टेबल संजय चौहान का अचानक आकस्मिक हुआ देहांत,,,
हरिद्वार:
थाना झबरेड़ा में तैनात कांस्टेबल संजय चौहान का अचानक आकस्मिक देहांत हो गया। उनके अचानक निधन से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
कांस्टेबल संजय चौहान ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसी बीच उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात शेखर सुयाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने अफसोस जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।
झबरेड़ा थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि कांस्टेबल संजय चौहान एक अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे। उनकी सेवाएं विभाग के लिए अमूल्य थीं। उनके असामयिक निधन से विभाग ने एक ईमानदार पुलिसकर्मी को खो दिया है।
पुलिसकर्मियों और उनके सहकर्मियों ने संजय चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संजय एक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।