पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल की अध्यक्षता में नवंबर माह की अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई आयोजित,,,
नवम्बर माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को मेन ऑफ द मंथ के खिताब से किया सम्मानित,,,
हरिद्वार:
जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण और आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल की अध्यक्षता में नवंबर माह की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस मुख्यालय में संपन्न हुई, जिसमें जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें एसएसपी ने जवानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद नवम्बर माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को मेन ऑफ द मंथ के खिताब से सम्मानित किया गया।
———————————
बैठक के मुख्य बिंदु…….
1. नगर निकाय चुनाव की तैयारियां: एसएसपी ने आगामी नगर निकाय चुनावों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त बल तैनात करने की योजना बनाई गई। सभी थानाध्यक्षों को चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा गया।
———————————
2. क्रिसमस और नववर्ष पर विशेष निगरानी: एसएसपी ने क्रिसमस और नववर्ष के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। देर रात चेकिंग अभियान चलाने और हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। सार्वजनिक स्थानों, होटल और ढाबों की नियमित चेकिंग के लिए विशेष टीमों को लगाया जाएगा।
———————————
3. ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन: हरिद्वार को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी और उपयोग पर रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर चौपालें आयोजित करने और जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा बेचने और इस्तेमाल करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने को कहा गया।
———————————
4. लंबित विवेचनाओं का निस्तारण: बैठक में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक थाने को सबसे पुराने मामलों की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। महिला और बाल अपराध मामलों पर विशेष ध्यान देने के लिए सर्किल अधिकारियों को स्वयं समीक्षा करने को कहा गया।
———————————
5. सड़क सुरक्षा और कोहरे की चुनौतियां: कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने, सड़क संकेतकों की मरम्मत करने और चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। यातायात विभाग को ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान चलाने को कहा गया।
———————————
6. पुलिसकर्मियों की सुविधाएं: रात्रि गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए अलाव और चाय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा जाए, ताकि वे अपनी ड्यूटी प्रभावी ढंग से निभा सकें।
———————————
7. लंबित केस और प्रार्थना पत्र: लंबित प्रार्थना पत्रों और केसों की समीक्षा के दौरान एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।
———————————
8. महिला और नाबालिगों के मामले: महिला और नाबालिगों से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जांच में तेजी लाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए।
———————————
मेन ऑफ द मंथ सम्मानित पुलिसकर्मी…..
हरिद्वार पुलिस के विभिन्न थानों और विभागों से कुल 22 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मंथ चुना गया…..
1:- कोतवाली नगर: उ0नि0 राजेन्द्र पुजारा
2:- थाना श्यामपुर: कांस्टेबल राजेन्द्र नेगी
3:- थाना कनखल: म0उ0नि0 भावना पंवार
4:- कोतवाली ज्वालापुर: LHC 41 कमला चौहान
5:- कोतवाली रानीपुर: अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
6:- थाना बहादराबाद: कांस्टेबल मुकेश नेगी
7:- कोतवाली रुड़की: कांस्टेबल अनिल चौहान
8:- थाना कलियर: हे0 कांस्टेबल सोनू कुमार
9:- कोतवाली मंगलौर: अ0उ0नि0 नरेन्द्र राठी
10:- थाना भगवानपुर: कांस्टेबल राहुल कुमार
11:- थाना झबरेड़ा: हे0कां0 विरेन्द्र शर्मा
12:- थाना पथरी: म0उ0नि0 शाहिदा प्रवीन
13:- थाना खानपुर: कां0 ना0पु0 सुनील कुमार
14:- थाना बुग्गावाला: हे0कां कुन्दन सिंह
15:- डीसीआरबी: कांस्टेबल स0पु0 अंकित रावत
16:- सदर पेशी: कां0 ना0पु0 सोहन काम्बोज
17:- सीपीयू रुड़की: उ0नि0 मुकेश कुमार
18:- यातायात हरिद्वार: म0कां0 हेमलता जोशी
19:- पुलिस लाइन हरिद्वार: आरक्षी चालक नरेश बडोला
20:- सीआईयू हरिद्वार: कांस्टेबल हरवीर
21:- पुलिस दूर संचार: अ0उ0नि0 मनोज शर्मा
22:- फायर स्टेशन रुड़की: फायरमैन 380 हरीश चन्द्र
———————————
इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला, पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार, सहायक /क्षेत्राधिकारी सदर जितेन्द्र मेहरा, क्षेत्राधिकारी नगर जूही मनराल, क्षेत्राधिकारी लक्सर निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी रुड़की नरेंद्र पंत समेत सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।