अंबाला की एक महिला ने करनाल के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप,,,

अंबाला की एक महिला ने करनाल के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप,,,

अंबाला की एक महिला ने करनाल के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप,,,
हरिद्वार।
अंबाला की एक महिला ने करनाल के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ षड्यंत्र रचने और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पति से अलग अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिये करनाल के रंभा तरौरी निवासी दीपक से उसकी जान-पहचान हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। 19 जनवरी को दीपक उसे हरिद्वार घुमाने के बहाने लाया और होटल में ले जाकर शादी का झांसा देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी दीपक महिला के साथ किराये के मकान में रहने लगा, जहां लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो दीपक ने अपने माता-पिता को मनाने का भरोसा दिया। कुछ दिन बाद उसके माता-पिता रघुवीर सिंह और रेशमा आए और दीपक को साथ ले गए। इसके बाद दीपक ने महिला से संपर्क तोड़ दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

महिला का आरोप है कि दीपक ने खुद को बचाने के लिए अपनी झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड